नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में ग्लोबल लीडर, शाओमी ने अपनी टेबलेट श्रेणी की सफलता को आगे बढ़ाते हुए रेडमी पैड सीरीज़ में दो नए मॉडल – रेडमी पैड प्रो 5जी और रेडमी पैड एसई 4जी पेश किए हैं। शाओमी ने उत्साह बढ़ाते हुए अपनी नई Xiaomi 14 सीवी के लिए तीन आकर्षक पॉप कलर्स, पांडा व्हाईट, हॉट पिंग और एक्वा ब्लू में लिमिटेड पांडा एडिशन का अनावरण किया है। शाओमी 14 सीवी के पांडा डिज़ाईन एडिशन में चिक और प्लेफुल का बेहतरीन मिश्रण है। स्लीक ब्लैक मिरर ग्लास और लक्स वेगन लैदर के साथ यह केवल स्मार्टफोन ही नहीं है, बल्कि यह लाईफस्टाईल का अपग्रेड पेश करता है।
आधुनिक यूज़र के लिए बने रेडमी पैड प्रो 5G में सुगम 5G कनेक्टिविटी के साथ आधुनिक फीचर्स हैं, जो सीमाओं का विस्तार करके रचनात्मकता और उत्पादकता बढ़ाते हैं। क्रिएटिव प्रोफेशनल्स और मनोरंजनप्रेमियों के लिए अनुकूलित इस टेबलेट में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 12.1 इंच 2.5के एक्सएल डिस्प्ले है। इसमें डॉल्बी विज़न एटमॉस के साथ क्वाड स्पीकर और 10000 एमएएच की बैटरी है, जो 16 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक प्रदान करती है। शाओमी स्मार्टफोन के साथ सुगम इंटीग्रेशन के लिए इसमें शाओमी हाईपरओएस दिया गया है। यह ग्रेफाईट ग्रे, क्विक सिल्वर, और मिस्ट ब्लू में उपलब्ध है, और इसके साथ वैकल्पिक एक्सेसरीज़ जैसे रेडमी स्मार्ट कीबोर्ड और स्मार्टपेन मिलते हैं, जो उत्पादकता बढ़ा देते हैं। रेडमी पैड प्रो 19,999 रुपये के शुरुआती मूल्य में आईसीआईसीआई और एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड्स एवं ईएमआई पर 2000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है। redmi pad pro 5G का मूल्य 8GB+128जीबी वैरिएंट के लिए 22,999 रुपये और 8जीबी+256जीबी वैरिएंट के लिए 24,999 रुपये है, जिसमें यह छूट शामिल है।
एक्सेसरीज़ में रेडमी स्मार्ट पेन और redmi की-बोर्ड शामिल है, जिनमें से प्रत्येक का मूल्य 3,999 रुपये है, और रेडमी पैड प्रो कवर का मूल्य 1,499 रुपये है।
Redmi Pad SE 4G Immersive Viewing और प्रभावशाली मल्टीटास्किंग के साथ असाधारण मूल्य और व्यवहारिक परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसमें कंपैक्ट 8.7 इंच 90 हर्ट्ज़ का डिस्प्ले लगा है तथा डॉल्बी एटमॉस के साथ ड्युअल स्पीकर हैं। साथ ही इसमें 6650 एमएएच की बैटरी, मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर और 4जीबी रैम है, जो बहुत प्रभावशाली परफॉर्मेंस प्रदान करती है। आँखों के आराम के लिए टीयूवी रीनलैंड लो ब्लू लाईट और फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन के साथ यह फॉरेस्ट ग्रीन, अर्बन ग्रे और ओशन ब्लू में उपलब्ध है। रेडमी पैड एसई कवर से सुरक्षा और व्यूईंग के अनुभव में सुधार आता है। रेडमी पैड एसई 4जी का मूल्य 4जीबी+64जीबी वैरिएंट के लिए 9,999 रुपये और 4जीबी+128जीबी वैरिएंट के लिए 10,999 रुपये है, जिसके साथ आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट ईएमआई पर 1000 रुपये की छूट है। रेडमी पैड एसई 4जी कवर का मूल्य 999 रुपये है। ये सभी उत्पाद मी.कॉम, फ्लिपकार्ट, और शाओमी रिटेल पार्टनर्स पर 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे से मिलेंगे।
ग्राहक बंडल ऑफरों का लाभ भी ले सकते हैं। रेडमी पैड प्रो कवर के साथ रेडमी पैड प्रो का मूल्य 21,498 रुपये से शुरू होता है; रेडमी स्मार्ट पेन के साथ इसका मूल्य 25497 रुपये से या रेडमी कीबोर्ड और स्मार्ट पेन के साथ इसका मूल्य 27,997 रुपये से शुरू होता है। रेडमी पैड प्रो सीरीज़ और रेडमी पैड एसई 4जी मी.कॉम, अमेज़न.इन, फ्लिपकार्ट और शाओमी रिटेल पार्टनर्स पर 2 अगस्त दोपहर 12 बजे से मिलेंगे।

