बिजनेस रेमेडीज़/निम्बाहेड़ा। वंडर सीमेंट लि., निम्बाहेड़ा के नीव इनीशिएटिव के तहत मंगलवार को यूनिट हेड नितिन जैन के निर्देशन में संचालित उडान कार्यक्रम अन्तर्गत रुरल डवलपमेंट सेन्टर में आयोजित कैरियर काउन्सलिंग सेमिनार में विभिन्न राजकीय विद्यालयों के 10वीं एवं 12वीं कक्षा के 105 से अधिक छात्र-छात्राओं ने शिक्षाविद विषय विशेषज्ञों से सीखा कि विभिन्न क्षेत्रों में किस प्रकार अपनी योग्यता, क्षमता एवं रुचि के अनुसार कैरियर हेतु विषय का चयन किया जाए। सत्र में छात्र-छात्राओं को कैरियर चयन के समय आने वाली चुनौतियों तथा समस्याओं के समाधान के उपाय सुझाये तथा उनके विभिन्न प्रश्नों जैसे- यू.पी.एस.सी. परीक्षा की तैयारी, आई.टी. के क्षैत्र में, कला सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिये उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। साथ ही शिक्षाविदों ने छात्र-छात्राओं को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम व मन को एकाग्र करने केलिए प्रोत्साहित किया।
कैरियर काउन्सलिंग सेमिनार में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों ने उत्साह से भाग लिया। सेमिनार में बच्चों का मार्गदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार मुन्दड़ा, राजकीय मॉडल स्कूल निम्बाहेड़ा के प्रधानाचार्य अनिल सोमानी एवं उपप्रधानाचार्य, फलवा जितेन्द्र सोनी द्वारा किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य दिलीप हिंगड, हरीश तानान तथा पंचायत समिति निम्बाहेड़ा के वरिष्ठ शिक्षकगण सत्यनारायण आमेटा, योगेन्द्र कुमार, भूपेश आमेटा, मुकेश कुमार, गणेशलाल मेघवाल, अशोक रावल भी उपस्थित रहे।

