बिजनेस रेमेडीज/वड़ोदरा।‘जॉय ई-बाईक’ ब्राण्ड और ‘जॉय ई-रिक’ के तहत इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाले प्रमुख निर्माताओं में से एक Ward wizard Innovations & Mobility Limited ने सितम्बर 2024 में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की 1195 युनिट्स बेचीं हैं।
उल्लेखनीय है कि कंपनी वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली दो तिमाहियों में कंपनी 7201 युनिट्स इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बेच चुकी है, जिसमें हाई-स्पीड और लो-स्पीड मॉडल्स शामिल हैं। सितम्बर 2024 में वार्डविजर्ड इनोवेशन्स को किंगडम ऑफ सउदी अरब में संयुक्त उद्यम के लिए महामहिम प्रिंस अब्दुल्लाजीज बिन तर्की बिन तलाल बिन अब्दुल्लाजीज अल सउद से आश्य पत्र (लैटर ऑफ इंटेंट) प्राप्त हुआ था। इस साझेदारी के तहत इलेक्ट्रिक मोटर बाईक, दोपहिया वाहनों, चार पहिया वाहनों, बसों और ईवी सैल्स की असेम्बली के लिए दो मैनुफैक्चरिंग प्लांट स्थापित किए जाएंगे। यह कदम स्थायी परिवहन समाधान उपलब्ध कराने की वार्डविजर्ड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और कंपनी की विश्वस्तरीय विस्तार योजनाओं में उल्लेेखनीय उपलब्धि है।

