Saturday, July 4, 2026 |
Home Corporate Worldएफ.एस.जी. कैस्टर ऑयल और कैस्टर डी-ऑइल केक के निर्माण क्षेत्र में कार्यरत कंपनी है ‘VANDAN FOODS LTD’

एफ.एस.जी. कैस्टर ऑयल और कैस्टर डी-ऑइल केक के निर्माण क्षेत्र में कार्यरत कंपनी है ‘VANDAN FOODS LTD’

30 जून को खुलकर 2 जुलाई, 2025 को बंद होगा कंपनी का आईपीओ

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। गुजरात के अहमदाबाद आधारित ‘वंदन फूड्स लिमिटेड’ एफ.एस.जी. कैस्टर ऑयल और कैस्टर डी-ऑइल केक के निर्माण क्षेत्र में कार्यरत कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने, कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया उधारों के सभी या कुछ भाग का पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान, धिनोज निर्माण इकाई के विस्तार के लिए पूंजीगत व्यय आवश्यकता का वित्तपोषित करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के प्रोस्पेक्ट्स से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

कारोबारी गतिविधियां: 2015 में निगमित, वंदन फूड्स लिमिटेड रिफाइंड एफ.एस.जी. कैस्टर ऑयल और कैस्टर डी-ऑइलकेक के निर्माण में लगी हुई है। कंपनी क्च2क्च मॉडल के रूप में काम करती है। कंपनी ग्राहकों की संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्ता नियंत्रण, इन्वेंट्री प्रबंधन और व्यवसाय विकास पर जोर देती है। कंपनी गुजरात, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान और तेलंगाना, महाराष्ट्र और आसाम में अपने उत्पादों की आपूर्ति करती है। कंपनी की विनिर्माण इकाईयां गुजरात के धिनोज पाटन में दो विशिष्ट पतों पर स्थित हैं।

कंपनी के उत्पाद: रिफाइंड कैस्टर ऑयल फस्र्ट स्टेज ग्रेड (एफ.एस.जी): कंपनी एफ.एस.जी कैस्टर ऑयल का उत्पादन करती है, जो एक रिफाइंड, ब्लीच किया हुआ तेल है जिसका उपयोग लुब्रिकेंट, पेंट, फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल और बहुत कुछ में किया जाता है। यह कब्ज से राहत दिलाने और बालों व त्वचा के विकास को बढ़ावा देने जैसे स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है।
कैस्टर डी-ऑइल केक: कंपनी कैस्टर डी-ऑइल केक का उत्पादन करती है, जो नाइट्रोजन, फॉस्फोरिक एसिड और पोटाश से भरपूर एक प्राकृतिक उर्वरक है। यह मिट्टी की सूक्ष्मजीव गतिविधि को बढ़ावा देता है और रासायनिक उर्वरकों के लिए एक प्रभावी विकल्प के रूप में कार्य करता है। 31 दिसंबर, 2024 तक, कंपनी के पास 16 स्थायी कर्मचारी कार्यरत थे।

प्रवर्तकों का अनुभव
37 वर्षीय कल्पेश भगवानदास ठक्कर कंपनी के कार्यकारी निदेशक और प्रमोटर हैं। उन्होंने शेठ वी.के. भुला (कुंघेरवाला) हाई स्कूल पाटन, गुजरात से प्री-मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की है। उन्हें कृषि उद्योग में 5 साल से अधिक का अनुभव है। वे कंपनी के उत्पादन और कच्चे माल अधिग्रहण विभाग का प्रबंधन करते हैं।

 

 

40 वर्षीय राकेशकुमार रमेशभाई पटेल कंपनी के अध्यक्ष, गैर-कार्यकारी निदेशक और प्रमोटर हैं। उन्होंने पल्लवी विद्यालय से प्री-मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की है। उन्हें कृषि उद्योग में 1 वर्ष से अधिक का अनुभव है।

40 वर्षीय जितेन्द्र रमेशभाई पटेल कंपनी के प्रबंध निदेशक और प्रमोटर हैं। उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय, अहमदाबाद से कला स्नातक का प्रथम वर्ष पूरा किया है। उन्हें कृषि उद्योग में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे कंपनी के बिक्री एवं विपणन, वित्त और प्रशासन विभाग का प्रबंधन करते हैं।

 

34 वर्षीय ज्योत्सना जितेन्द्रभाई पटेल कंपनी की प्रमोटर हैं। उन्होंने जिला पंचायत शिक्षा समिति, वडोदरा से छठी कक्षा पास की है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 11.59 करोड़ रुपए का राजस्व और 0.64 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 48.73 करोड़ रुपए का राजस्व और 2.64 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 तक कंपनी ने 72.66 करोड़ रुपए का राजस्व और 4.54 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 तक कंपनी ने 6.24 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 तक कंपनी की असेट 31.69 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 14.01 करोड़ रुपए और रिजर्व एवं सरप्लस 8.26 करोड़ रुपए है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘वंदन फूड्स लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर 30 जून को खुलकर 2 जुलाई,2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 10 रुपए फेसवैल्यू के 26,40,000 शेयर 115 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 30.36 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन लीड मैनेजर कंपनी निर्भय कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment