बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। Waaree Energies Limited (‘कंपनी’) ने Chief Procurement Officer (CPO) के रूप में संजीव पुष्करणा की नियुक्ति की घोषणा की है। ऊर्जा क्षेत्र में कई वर्षों के अनुभव और खरीद के ट्रैक रिकॉर्ड के साथ, संजीव पुष्करणा की नियुक्ति से कंपनी को अक्षय ऊर्जा से संबंधित ईको सिस्टम में इनोवेशन की दिशा में आगे ब?ने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि वारी एनर्जीज लिमिटेड देश में सबसे बड़ी सोलर पीवी मॉड्यूल निर्माता कंपनी है, जिसकी कुल स्थापित क्षमता 30 जून, 2023 तक 12 गीगावॉट है (स्रोत- क्रिसिल रिपोर्ट)।
अपनी नई भूमिका पर टिप्पणी करते हुए, Waaree Energies Limited के नव नियुक्त चीफ प्रोक्योरमेंट ऑफिसर संजीव पुष्करणा ने कहा, ‘‘चीफ प्रोक्योरमेंट ऑफिसर के रूप में वारी एनर्जीज लिमिटेड का मार्गदर्शन करना दरअसल मेरे लिए अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में बदलाव लाने का एक उल्लेखनीय अवसर है। मेरा मानना है कि ऊर्जा क्षेत्र का विकास सप्लाई चेन से संबंधित चुनौतियों पर टिका है, और मैं सप्लाई चेन को मैनेज करने के महत्वपूर्ण पहलू को बेहतर बनाने में वारी एनर्जीज लिमिटेड के प्रयासों में योगदान देने के लिए उत्साहित हूं। कंपनी ने हमेशा एक्सीलैंस और इनोवेशन के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता जताई है और अब हमारा लक्ष्य ऊर्जा के क्षेत्र में परिवर्तन संबंधी यात्रा में वारी एनर्जीज लिमिटेड को सबसे आगे रखना है।’’

Sanjeev Pushkarna
Sanjeev Pushkarna के अनुभव और दृष्टिकोण से अक्षय ऊर्जा समाधानों के क्षेत्र में Waaree Energies Limited की स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
हमारा मानना है कि उनकी नियुक्तिसे वारी एनर्जीज लिमिटेड के लिए सप्लाई चेन मैनेजमेंट में प्रभावी प्रणाली को अपनाने में आसानी रहेगी। हमें यकीन है कि वे कंपनी के लिए खरीद संबंधी सस्टेनेबल नीतियां बनाएंगे और भारत और उससे आगे भी एक हरित, अधिक टिकाऊ भविष्य को आकार देने के लिए कंपनी के प्रयासों को मजबूती प्रदान करेंगे।’’

