Thursday, July 9, 2026 |
Home Corporate World‘Usha Financial Services Limited’ ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में 35.23 फीसदी की वृद्धि के साथ अर्जित किया 8.75 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ

‘Usha Financial Services Limited’ ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में 35.23 फीसदी की वृद्धि के साथ अर्जित किया 8.75 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ

by Business Remedies
0 comments
Usha Financial Services Limited

नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित ‘उषा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड’ एनबीएफसी, कॉरपोरेट्स, एमएसएमई और महिला उद्यमियों को ऋण समाधान प्रदान करने वाली प्रमुख एनबीएफसी कंपनी है। कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त दूसरी छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। उक्त अवधि में कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन अच्छा रहा है।

वित्तीय परिणाम: 31 मार्च 2025 को समाप्त दूसरी छमाही में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 31.68 करोड़ रुपए के मुकाबले 6.72 फीसदी अधिक 33.81 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 6.47 करोड़ रुपए के मुकाबले 35.23 फीसदी अधिक 8.75 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 63.93 करोड़ रुपए से 5.17 फीसदी गिरकर 60.62 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 12.78 करोड़ रुपए के मुकाबले 7.98 फीसदी अधिक 13.80 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 7.52 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।

कारोबारी गतिविधियां: मई 1995 में स्थापित, उषा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड एक गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी है जो अन्य एनबीएफसी, कॉरपोरेट्स, एमएसएमई और व्यक्तियों, विशेष रूप से महिला उद्यमियों को ऋण समाधान प्रदान करती है। कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) वित्तपोषण के लिए सेवाएं भी प्रदान करती है। कंपनी व्यक्तियों, कॉरपोरेट्स, एनबीएफसी और एमएसएमई को वित्तीय उत्पादों की एक विविध श्रृंखला प्रदान करती है। कंपनी ने अपने ऋणदाताओं के साथ दीर्घकालिक संबंध बनाए हुए हैं। 30 सितंबर, 2024 तक, कंपनी के ऋणदाताओं में 4 बैंक और 15 एनबीएफसी शामिल थे। कंपनी राजस्व उत्पन्न करने के लिए दो अलग-अलग बिजनेस मॉडल रिटेल लोन और बल्क लोन का उपयोग करती है। कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में अन्य एनबीएफसी और कॉरपोरेट्स को ऋण, हरित वित्तपोषण/इलेक्ट्रिक वाहन वित्तपोषण औरएमएसएमई, छोटे उद्यमियों को ऋण शामिल हैं।



You may also like

Leave a Comment