Friday, July 10, 2026 |
Home Corporate WorldGP Eco Solutions India Limited को सिनर्जी वेव सिस्टम एलएलपी से मिले 65.52 करोड़ रुपए के आर्डर

GP Eco Solutions India Limited को सिनर्जी वेव सिस्टम एलएलपी से मिले 65.52 करोड़ रुपए के आर्डर

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। नोएडा आधारित ‘जीपी इको सॉल्यूशंस इंडिया लिमिटेड’ सोलर इनवर्टर और सोलर पैनल उपलब्ध कराने के साथ ग्राहकों को सोलर ईपीसी सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कुसुम योजना – घटक सी (फीडर स्तर सौरकरण) के तहत ग्रिड से जुड़े सौर ऊर्जा संयंत्रों के डिजाइन, सर्वेक्षण, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए ईपीसी कार्य के निष्पादन के लिए सिनर्जी वेव सिस्टम एलएलपी से आशय पत्र (एलओआई) प्राप्त हुआ है। कंपनी को भमोरा सबस्टेशन पर 2.4 मेगावाट क्षमता का संयंत्र स्थापित करने के लिए 12,48,00,000 रुपए, फतेहगंज सबस्टेशन पर 2.5 मेगावाट क्षमता का संयंत्र स्थापित करने के लिए 13,00,00,000 रुपए, आंवला सबस्टेशन पर 3.8 मेगावाट क्षमता का संयंत्र स्थापित करने के लिए 19,76,00,000 रुपए और पुन्नपुर सबस्टेशन पर 3.9 मेगावाट क्षमता का संयंत्र स्थापित करने के लिए 20,28,00,000 रुपए के ऑर्डर का आशय पत्र हासिल हुआ है। इस प्रकार कंपनी को 65.52 करोड़ रुपए के आर्डर मिले हैं।

कंपनी की कारोबारी गतिविधियां : जीपी इको सॉल्यूशंस इंडिया लिमिटेड की स्थापना 2010 में हुई थी और कंपनी सोलर इनवर्टर और सोलर पैनल की आपूर्ति करती है। कंपनी वाणिज्यिक और आवासीय ग्राहकों को व्यापक स्तर पर इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (“ईपीसी”) सेवाएं प्रदान करके सौर ऊर्जा समाधान प्रदान करती है। कंपनी अपने स्वयं के “इनवर्गी” ब्रांड के माध्यम से हाइब्रिड सोलर इनवर्टर और लिथियम फेरो-फॉस्फेट (एलएफपी) बैटरी भी वितरित करती है। इनवर्गी हाइब्रिड और एलएफपी उत्पादों के ओईएम विनिर्माण में सक्रिय है। कंपनी उत्तर भारत में सोलर इनवर्टर के लिए सनग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड या “सनग्रो” की अधिकृत डीलर है, साथ ही उत्तर भारत में सोलर पैनल के लिए सात्विक ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड या “सात्विक” और लॉन्गी सोलर टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड या “लोंगी” की अधिकृत डीलर है।
बिजनेस वर्टिकल
1. सोलर इनवर्टर और सोलर पैनल का वितरण
क. ऑन ग्रिड सोलर इनवर्टर
ख. हाइब्रिड सोलर इनवर्टर और बैटरी
ग. सौर पैनल
2. सोलर ईपीसी
3. सोलर प्लांट का संचालन एवं रखरखाव

कंपनी की सोलर ईपीसी डिवीजन ने अभी तक 12 सरकारी सोलर परियोजनाएं स्थापित की है। वर्तमान में, कंपनी चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी को 12 परियोजनाओं के लिए संचालन और रखरखाव सेवाएं प्रदान करती है।



You may also like

Leave a Comment