Wednesday, July 15, 2026 |
Home Corporate WorldULTRA WIRING CONNECTIVITY SYSTEMS LTD ने प्रीमियम-सेगमेंट कारों के लिए सॉफ्ट वाइपर-ब्लेड की नई रेंज लॉन्च की

ULTRA WIRING CONNECTIVITY SYSTEMS LTD ने प्रीमियम-सेगमेंट कारों के लिए सॉफ्ट वाइपर-ब्लेड की नई रेंज लॉन्च की

by Business Remedies
0 comments
Ultra Wiring Connectivity Systems Limited

नई दिल्ली। हरियाणा के फरीदाबाद आधारित अल्ट्रा वायरिंग कनेक्टिविटी सिस्टम लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने प्रीमियम-सेगमेंट कारों के लिए सॉफ्ट वाइपर-ब्लेड की नई रेंज लॉन्च की है। कंपनी को प्रसिद्ध ऑटोमोटिव ग्राहकों से सॉफ्ट वाइपर-ब्लेड के ऑर्डर भी मिले हैं।

यह करती है कंपनी: 2005 में निगमित, हरियाणा स्थित अल्ट्रा वायरिंग कनेक्टिविटी सिस्टम्स लिमिटेड एक कंपनी है जो कप्लर्स, कनेक्टर्स और ऑटोमोबाइ संबंधित उत्पादों के निर्माण के व्यवसाय में लगी हुई है।

कंपनी का विनिर्माण संयंत्र दिल्ली के निकट फ़रीदाबाद में स्थित है। संयंत्र की कुल क्षमता 120-135 लाख कपलर प्रति माह है। इसकी पुणे में एक गोदाम और फ़रीदाबाद में एक इकाई है। अल्ट्रा वायरिंग भारत में टाटा मोटर्स, मारुति उद्योग, बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर्स और काइनेटिक इंजीनियरिंग आदि सहित अधिकांश ऑटोमोबाइल निर्माताओं को अपने निर्मित कप्लर्स की आपूर्ति करती है।



You may also like

Leave a Comment