बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र स्थित औद्योगिक संगठन भवन में उद्योगों के हितार्थ कार्य करने वाली प्रमुख कारोबारी संस्था यूनाइटेड काउंसिल ऑफ राजस्थान इंडस्ट्रीज (यूकोरी)-2024 के चुनाव संपन्न हुए। 199 मतों के साथ सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में सक्रियता से काम करने वाले नीलेश अग्रवाल अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। 209 मतों के साथ राजेश शर्मा संयुक्त उपाध्यक्ष, 198 मतों के साथ ललित आहूजा उपाध्यक्ष, 225 मतों के साथ उदय भूवालका जनरल सेक्रेटरी, 248 मतों के साथ सुशांत गोयल संयुक्त उपसचिव, 200 मतों के साथ विष्णु नाथ पोद्दार उपसचिव और 212 मतों के साथ मुनेश कुमार चौधरी कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए हैं।

