Friday, July 10, 2026 |
Home Business Remediesसरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) का टर्नओवर चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में हुआ दोगुना

सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) का टर्नओवर चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में हुआ दोगुना

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली (आईएएनएस)। भारत सरकार के ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) का सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 136 प्रतिशत बढक़र 1.25 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले वर्ष समान तिमाही में 52,670 करोड़ रुपये पर थी। वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल से जून की अवधि में सर्विसेज सेगमेंट में जीएमवी 80,500 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2023-24 के मुकाबले इसमें 330 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

सरकारी कंपनियों सहित केंद्रीय मंत्रालयों जिसमें कोयला, डिफेंस, पेट्रोलियम और गैस शामिल हैं। उनकी ओर से पहली तिमाही में एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की खरीदारी की गई है। इसमें सरकारी कंपनियों की हिस्सेदारी करीब 91,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की थी।
जीईएम के सीईओ प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में केंद्र सरकारी की एजेंसियों की ओर से 42,500 करोड़ रुपये की खरीद की गई थी। इस वित्त वर्ष में खरीद में बढ़ोतरी देखने को मिली है। केंद्रीय एजेंसियां लगातार खरीद प्रक्रिया में सुधार कर रही हैं और रिसोर्स का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा देश के विकास के लिए किया जा रहा है।



You may also like

Leave a Comment