बिजनेस रेमेडीज़/नई दिल्ली। गुरुग्राम में ट्रंप टावर्स के दूसरे प्रोजेक्ट के सभी फ्लैट्स हाथों-हाथ बिक गए हैं। इसकी घोषणा स्मार्टवल्र्ड डेवल्पर्स और ट्रिबेका डेवलपर्स ने की है।
कंपनी ने बताया कि लॉन्च के दिन ही ट्रंप रेजिडेंसेस गुरुग्राम में 3250 करोड़ रुपए की अभूतपूर्व बुकिंग हुई है, जो एक नया मील का पत्थर है। यही नहीं, 125 करोड़ रुपए के सभी अल्ट्रा प्रीमियम पेंटहाउस भी बिक गिए हैं। साथ ही 8 से 15 करोड़ रुपए प्रति यूनिट की कीमत वाले कुल 298 घरों की रिकॉर्ड वक्त में बिक्री हुई है।
नॉर्थ इंडिया में ट्रंप बार्ड का ये दूसरा रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट को स्मार्टवल्र्ड, ट्रिबेका और द ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के बीच सहयोग से बनाया है। ट्रंप टावर में 51-51 मंजिला दो ऊंचे टावर शामिल है। स्मार्ट वल्र्ड कंपनी जहां इस प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट, निर्माण और कस्टमर सर्विस जैसे काम को देखेगी। वहीं, ट्रिबेका डिजाइन, मार्केटिंग, सेल्स और क्वालिटी कंट्रोल का नेतृत्व भी करेगी. आपको बता दें कि ट्रिबेका भारत में ट्रंप ब्रांड की आधिकारिक रिप्रेजेंटेटिव भी है।
ट्रंप टावर का पहला प्रोजेक्ट गुरुग्राम में 2018 में लॉन्च हुआ था। पहला ट्रंप टावर एनसीआर में पूरी तरह से बिक चुका है। कंपनी इस महीने के आखिरी तक ग्राहकों को सौंपने की तैयारी कर रहा है।
स्मार्टवल्र्ड डेवलपर्स के फाउंडर पंकज बंसल ने कहा कि ट्रंप रेजिडेंसेस को मिले शानदार रिस्पॉन्स भारत में लक्जरी लाइफस्टाइल की आकांक्षा का सबूत है। स्मार्टवल्र्ड इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट को पूरा करने में नेतृत्व करने पर गर्व महसूस करता है।
ट्रिबेका डेवलपर्स के संस्थापक कल्पेश मेहता ने कहा कि ट्रंप रेजिडेंसेस गुरुग्राम केवल एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट नहीं है, यह भारत के लक्जरी मार्केट के लिए भी एक ऐतिहासिक पल है। पहले दिन 3250 करोड़ रुपए की सेल इसे देश का अब तक का सबसे बड़े लग्जरी सौदों में से एक बनाती है। भारत में मुंबई, पुणे, गुरुग्राम में दो और कोलकाता में एक, कुल पांच ऐसी हाई राइज लक्जरी रेजिडेंशियल ट्रंप प्रॉपर्टी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बेटे डॉनल्ड ट्रंप जूनियर या एरिक ट्रंप जल्द ही ट्रंप टावर प्रोजेक्ट को देखने भारत आ सकते हैं।

