Sunday, July 5, 2026 |
Home Tech WorldTruecaller का नया ‘Family Protection’ फीचर पूरे परिवार को डिजिटल स्कैम से देगा सुरक्षा

Truecaller का नया ‘Family Protection’ फीचर पूरे परिवार को डिजिटल स्कैम से देगा सुरक्षा

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/New Delhi। भारत में तेजी से बढ़ रहे online fraud और digital scam को देखते हुए Truecaller ने नया ‘Family Protection’ feature लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार यह फीचर digital arrest scam, पहचान की नकल करके की जाने वाली ठगी और artificial intelligence voice cloning जैसे नए प्रकार के cyber crimes से निपटने में मदद करेगा।

इससे पहले इस फीचर को Sweden, Chile, Malaysia और Kenya जैसे कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी पेश किया जा चुका है। कंपनी का कहना है कि यह कदम Truecaller को केवल caller identification app से आगे बढ़ाकर पूरे परिवार की digital security सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है।

कंपनी के अनुसार ‘Family Protection’ feature एक central admin model पर काम करता है। इसमें परिवार का एक सदस्य admin या chief technology officer की भूमिका निभा सकता है। यह व्यक्ति पूरे परिवार के लिए digital security से जुड़ी settings को manage कर सकता है।

कंपनी का कहना है कि इस फीचर का उद्देश्य विशेष रूप से elderly और children की सुरक्षा बढ़ाना है, क्योंकि वे अक्सर online scammers का आसान निशाना बन जाते हैं। Truecaller का यह फीचर Android और iOS दोनों platforms पर काम करता है और इसका basic version मुफ्त में उपलब्ध है।

इसमें कई ऐसे tools दिए गए हैं, जो परिवार के सभी सदस्यों की digital security को मजबूत बनाने के लिए तैयार किए गए हैं।

इस फीचर के तहत real-time fraud alert का विकल्प मिलता है। यदि किसी परिवार के सदस्य को संदिग्ध या पहले से चिन्हित किए गए नंबर से कॉल आती है, तो admin को तुरंत सूचना मिल सकती है। इससे समय रहते सतर्क रहना आसान हो सकता है।

इसके अलावा इसमें remote call hangup feature भी दिया गया है। यदि admin को लगता है कि परिवार के किसी सदस्य के पास संदिग्ध कॉल आई है, तो वह दूर से ही उस कॉल को तुरंत disconnect कर सकता है।

Family Protection में shared block list का फीचर भी शामिल है। इसके जरिए परिवार के किसी एक सदस्य द्वारा block किए गए नंबर को पूरे family network में sync किया जा सकता है। इससे एक ही संदिग्ध नंबर से बार-बार कॉल आने की संभावना कम हो जाती है।

इसके साथ ही Truecaller ने safety dashboard भी दिया है। यह एक central hub की तरह काम करता है, जहां admin सभी devices की सुरक्षा settings देख सकता है और परिवार के अलग-अलग सदस्यों के लिए अलग स्तर की security settings तय कर सकता है।

कंपनी के अनुसार इस फीचर को “security without surveillance” मॉडल पर तैयार किया गया है। इसका मतलब यह है कि परिवार के सदस्य एक-दूसरे के निजी data तक पहुंच नहीं बना सकते। Admin समेत कोई भी व्यक्ति दूसरे सदस्य के messages, call logs या निजी जानकारी नहीं देख सकता।

हालांकि Family Protection का basic version मुफ्त है, लेकिन Truecaller ने इसके लिए premium family plan का विकल्प भी रखा है। इस paid subscription के जरिए परिवार के सभी सदस्यों को Truecaller के कुछ अतिरिक्त security features का access मिल सकता है|



You may also like

Leave a Comment