बिजऩेस रेमेडीज/बेंगलुरु
भारत में द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (टीआईई) के प्रमुख चैप्टर टीआईई बेंगलुरु ने आज टीआईई ग्लोबल समिट (टीजीएस) 2024 के 9वें संस्करण की घोषणा की। यह आयोजन 9 से 11 दिसंबर तक बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र (बीआईईसी) में और 12 दिसंबर को मैसूर में होगा। इस बार यह समिट टीआईई बेंगलुरु की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित हो रहा है, जो कर्नाटक में अन्य टीआईई चैप्टर्स के साथ सहयोग का प्रतीक है। इसे कर्नाटक डिजिटल इकोनॉमी मिशन (केडीईएम) और कर्नाटक सरकार का समर्थन प्राप्त है।
उद्यमिता को पहले रखना (‘पुटिंग आंत्रप्रेन्योरशिप फस्र्ट’) थीम के तहत इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य एक समावेशी उद्यमशीलता ईकोसिस्टम बनाना, अवसरों को सभी के लिए सुलभ बनाना और वैश्विक उद्यमशीलता समुदाय को एकजुट करना है। यह शिखर सम्मेलन बेंगलुरु में इनोवेशन और उद्यमिता की ऊर्जा का अनुभव करने के लिए आंत्रप्रेन्योरशिप ओलंपिक जैसा महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। टीजीएस24 में पूरे भारत और 50 से अधिक देशों से 5000+ स्टार्टअप, 750+ निवेशक, 300+ कॉर्पोरेट, 150+ वक्ता, 10,000+ भविष्य के उद्यमियों (फ्यूचरप्रेन्योर्स) सहित 25,000 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी की उम्मीद है।
यह घोषणा बेंगलुरु में एक उद्घाटन समारोह में हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण हस्तियों ने हिस्सा लिया। इनमें कर्नाटक सरकार के आईटी और बीटी और आरडीपीआर मंत्री प्रियांक खडग़े, वाणिज्य एवं उद्योग और बुनियादी ढांचा मंत्री एमबी पाटिल, केयोनिक्स के चेयरमैन शरथ बचेगौड़ा, कर्नाटक सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ ई, आईटी, बीटी, साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग की सचिव डॉ. एकरूप कौर, कर्नाटक सरकार में इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स की निदेशक और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट की कमिश्नर गुंजन कृष्णा, कर्नाटक स्टार्टअप विजन ग्रुप और एसेल पार्टनर प्रशांत प्रकाश, कर्नाटक डिजिटल इकोनॉमी के चेयरमैन बी वी नायडू, टीआईई ग्लोबल के चेयर अमित गुप्ता, केडीईएम के सीईओ संजीव गुप्ता, एमएम एक्टिव साई-टेक कम्युनिकेशंस के एक्जिक्यूटिव चेयरमैन जगदीश पाटनकर, इंक टॉक्स/टीजीएस क्यूरेशन पार्टनर की संस्थापक और सीईओ लक्ष्मी प्रतुरि, टीजीएस24 की चेयर और टीआईई बेंगलुरू के प्रेसिडेंट मदन पदाकी शामिल थे। गणमान्य व्यक्तियों ने उद्यमशीलता ऊर्जा के तत्वों और उद्यमिता को पहले रखना के एकीकृत उद्देश्य को सामने लाते हुए टीजीएस24 लोगो – एकम फ्लेम ऑफ आन्त्रप्रेन्योरशिप का अनावरण किया। मदन पदाकी ने टीजीएस 2024 के बारे में मुख्य विवरण साझा किए, जिसमें थीम, तिथियां, स्थल, वक्ता और प्रायोजकों की जानकारी शामिल है। टीजीएस 2024 कई कार्यक्र्रमों और नेटवर्किंग इवेंट्स की मेजबानी करेगा, जिनमें शामिल हैं: फ्यूचर स्पार्क्स: लीडर्स इन कन्वर्सेशन्स: प्रमुख नेताओं के साथ बातचीत, टीजीएस100 चैलेंज: विश्व के सबसे प्रतिभाशाली उभरते स्टार्ट-अप्स को एक साथ लाना, ग्रामीण छात्र इनोवेटर कॉन्क्लेव, टीआईई ग्लोबल महिला पिच प्रतियोगिता और कॉन्क्लेव, फ्यूचरप्रेन्योर्स कॉन्क्लेव, वेंचुराइज चैलेंज: इन्वेस्ट कर्नाटक द्वारा आयोजित, एडवेंचर्स फॉर एकेडेमिया, सांस्कृतिक उद्यमिता कॉन्क्लेव: मैसूरु में, प्तस्श्चद्बह्म्द्बह्लशद्घञ्जद्बश्व ग्लोबल अवार्ड्स, डीपटेक, एआई, बायोटेक, एग्रीटेक, फिनटेक, क्लाइमेट-टेक, एमएसएमई, सर्कुलर इकोनॉमी, सोशल एंटरप्राइजेज सेक्टोरल ट्रैक, फैमिली ऑफिसेज, इनक्यूबेटर/एक्सेलेरेटर, मेंटरिंग क्लिनिक और पिच सत्र, नेटवर्किंग शाम, कला और संगीत अनुभव, बूथ और शिक्षण क्षेत्रों के साथ एक बड़ा मंडप, ये सभी इवेंट्स और गतिविधियां टीजीएस 2024 को एक समृद्ध और व्यापक अनुभव बनाएंगी।

