Monday, July 6, 2026 |
Home Corporate World‘Teertha Gopicon Limited’ को एनएचपीसी लिमिटेड व यूपीनेडा के संयुक्त उद्यम ‘बुंदेलखंड सौर ऊर्जा लिमिटेड’ से 20.20 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

‘Teertha Gopicon Limited’ को एनएचपीसी लिमिटेड व यूपीनेडा के संयुक्त उद्यम ‘बुंदेलखंड सौर ऊर्जा लिमिटेड’ से 20.20 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

by Business Remedies
0 comments
Teertha Gopicon Limited

जयपुर। अहमदाबाद आधारित ‘तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड’ मुख्यतौर पर मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण, सोलर ईपीसी,सीवरेज और जल आपूर्ति क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को एनएचपीसी लिमिटेड व यूपीनेडा के संयुक्त उद्यम बुंदेलखंड सौर ऊर्जा लिमिटेड से ग्राम समूह मई, तहसील: माधोगढ़, जिला जालौन, उत्तर प्रदेश में यूएमपीपीआरई के तहत 1200 मेगावाट सौर ऊर्जा पार्क में 600 मेगावाट (चरण- I) सौर ऊर्जा पार्क की परिधि के चारों ओर “पैकेज-1, सीमा सर्वेक्षण और अंकन के कार्य, पीएसएस की चेन लिंक फेंसिंग के साथ परिसर की दीवारों और द्वारों के लिए स्वीकृति पत्र (एलओए) प्राप्त हुआ है। अनुबंध मूल्य 20.20 करोड़ रुपये है। आर्डर पूरा करने की अवधि 350 दिन है।

कंपनी की कारोबारी गतिविधियां: तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड की स्थापना 2019 में हुई थी और यह मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण, सीवरेज और जल आपूर्ति के व्यवसाय में लगी हुई है। कंपनी ने एक उपठेकेदार के रूप में भी सेवाएं प्रदान की हैं और इंदौर शहर में एक आवासीय टावर का निर्माण किया है। कंपनी ने विभिन्न केंद्र और राज्य सरकारों जैसे आईएससीडीएल, आईएमसी, यूएससीएल, यूएमसी, एमपीजेएनएम आदि के पंजीकृत ठेकेदार के रूप में विभिन्न कार्य किए हैं और निजी क्षेत्र के लिए भी निर्माण कार्य किए हैं। कंपनी ने भवन निर्माण, जल आपूर्ति, पाइपलाइन, सीवेज नेटवर्क, सीवेज उपचार संयंत्र, नाला नल, रीयूज नेटवर्क, ओवरहेड टैंक, जीएसआर, सड़क निर्माण, झील पुनर्वास इत्यादि जैसे सिविल इंजीनियरिंग परियोजनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला शुरू की है। कंपनी की कुल ऑर्डरबुक 1300 करोड़ रुपए की है।



You may also like

Leave a Comment