Sunday, July 5, 2026 |
Home Corporate World‘Accretion Pharmaceuticals Ltd’ ने प्रस्तुत के शानदार वित्तीय परिणाम, वित्त वर्ष 25 में शुद्ध लाभ 355.70 फीसदी बढ़कर हुआ 6.79 करोड़ रुपए

‘Accretion Pharmaceuticals Ltd’ ने प्रस्तुत के शानदार वित्तीय परिणाम, वित्त वर्ष 25 में शुद्ध लाभ 355.70 फीसदी बढ़कर हुआ 6.79 करोड़ रुपए

by Business Remedies
0 comments
Accretion Pharmaceuticals Ltd

जयपुर। गुजरात के अहमदाबाद आधारित ‘एक्रीशन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड’ टैबलेट, कैप्सूल और अन्य हेल्थ केयर उत्पादों का निर्माण और बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा हाल ही में एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया गया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही और वित्त वर्ष 2025 के लिए अपने ऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा की है।
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 13.40 करोड़ रुपए के मुकाबले 152.91 फीसदी अधिक 33.89 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1.49 करोड़ रुपए के मुकाबले 189.93 फीसदी अधिक 4.32 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 13.40 करोड़ रुपए के मुकाबले 328.88 फीसदी अधिक 57.47 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1.49 करोड़ रुपए के मुकाबले 355.70 फीसदी अधिक 6.79 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने 8.48 रुपए का बेसिक ईपीएस अर्जित किया है। हालांकि कंपनी पिछले साल ही पार्टनरशिप फर्म से लिमिटेड कंपनी में निगमित हुई है, इसलिए परिणामों का उसी अनुसार तुलनात्मक अध्ययन किया जाना चाहिए।

कारोबारी गतिविधियां: 2012 में स्थापित, एक्रीशन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड एक फार्मास्युटिकल कंपनी है जो टैबलेट, कैप्सूल और अन्य स्वास्थ्य देखभाल उत्पादों का निर्माण और बिक्री करती है।
कंपनी अनुबंध विनिर्माण सेवाएँ भी प्रदान करती है। कंपनी टैबलेट, कैप्सूल, ओरल लिक्विड, बाहरी तैयारी (मरहम, क्रीम, जेल, लोशन, औषधीय शैम्पू, माउथवॉश, डस्टिंग पाउडर) और ओरल पाउडर (सैशे, ड्राई सिरप) बनाती और बेचती है। कंपनी के पास आईएसओ 9001:2015, आईएसओ 14001:2015 और आईएसओ 22000:2005 प्रमाणपत्र भी हैं, जो गुणवत्ता और पर्यावरण प्रबंधन प्रणालियों के प्रति कंपनी के समर्पण को दर्शाते हैं। कंपनी की विनिर्माण इकाई अहमदाबाद, साणंद, गुजरात में स्थित है। कंपनी ने अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया और मध्य पूर्व के क्षेत्रों सहित 20 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपनी वैश्विक कारोबारी उपस्थिति का विस्तार किया है।

प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और सेवाएँ:
टैबलेट और कैप्सूल: इस श्रेणी में कंपनी एंटीबायोटिक्स, सूजनरोधी, दर्द प्रबंधन, हृदय और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संबंधी दवाएँ बनती है।
ओरल लिक्विड और सिरप: कंपनी द्वारा निर्मित ओरल लिक्विड और सिरप श्वसन, बाल चिकित्सा और पाचन उपचार के लिए उपयोग किए जाते हैं।
एक्सटर्नल प्रिपरेशन: कंपनी त्वचा की देखभाल और त्वचा संबंधी उपचार के लिए औषधीय लोशन, जैल, मलहम और डस्टिंग पाउडर सहित अन्य उत्पाद निर्माता करती है।
आयुर्वेदिक और हर्बल उत्पाद: इसके साथ ही कंपनी प्रतिरक्षा, पाचन और सामान्य स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक कल्याण समाधानों पर केंद्रित होकर आयुर्वेदिक और हर्बल उत्पाद भी बनाती है।
नोट: हालांकि कंपनी पिछले साल ही पार्टनरशिप फर्म से लिमिटेड कंपनी में निगमित हुई है, इसलिए परिणामों का उसी अनुसार तुलनात्मक अध्ययन किया जाना चाहिए।



You may also like

Leave a Comment