Wednesday, July 15, 2026 |
Home Tech WorldTecno Pova 7 Series ने शानदार डिज़ाइन और दमदार फीचर्स के साथ नया रिकॉर्ड बनाया

Tecno Pova 7 Series ने शानदार डिज़ाइन और दमदार फीचर्स के साथ नया रिकॉर्ड बनाया

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली : मार्केट में एक जैसे अपग्रेड और फीचर्स की भरमार के बीच टेक्नो ने एक अहम कदम उठाते हुए फ्लिपकार्ट पर अपनी नई पोवा 7 सीरीज़ लॉन्च की है। टेक्नो ने हमेशा अपने यूज़र्स की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए बढ़िया फीचर्स दिए हैं। अब पोवा 7 और पोवा 7प्रो को मिड-प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया गया है, जो जबरदस्त परफॉर्मेंस, स्मार्ट एआई और कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। इनका डिज़ाइन खासतौर पर भारत के नए जमाने के स्टूडेंट्स, डिजिटल वर्कर्स और क्रिएटर्स के लिए बनाया गया है।

टेक्नो इंडिया के सीईओ अरिजीत तालापात्रा ने बताया कि, “टेक्नो में हमारा मानना है कि बेहतरीन टेक्नोलॉजी सिर्फ कुछ लोगों के पहुंच में नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह हर किसी के लिए होनी चाहिए। खासकर भारत के युवाओं के लिए जो सपने देखते हैं, मेहनत करते हैं और कुछ नया करना चाहते हैं। इसलिए पोवा 7 सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं है, ये एक दमदार डिज़ाइन, लगातार चलने वाली कनेक्टिविटी और आपकी भाषा तक को समझने वाली एआई के साथ आता है। ये डिवाइस सिर्फ दिखने के लिए नहीं, बल्कि आपकी हर ज़रूरत को पूरा करने के लिए बना है।”

इस सीरीज़ का डिज़ाइन डेल्टा चिन्ह से प्रेरित है, जो बदलाव का प्रतीक है। यह डिज़ाइन बदलाव और आगे बढ़ने की सोच को दिखाती है। इसमें दिखने वाली तिकोनी आकृति सिर्फ सुंदरता के लिए नहीं है, बल्कि उन यूज़र्स का हौसला बुलन्द करती है जो लगातार खुद को बेहतर बना रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। दिखने में बेहद आकर्षक, दोनों स्मार्टफोन्स में टेक्नो ने अपने सेगमेंट का पहला मल्टी-फंक्शनल डेल्टा लाइट इंटरफेस दिया है। यह एक बैकलिट डिज़ाइन है जिसमें 104 छोटे-छोटे एलईडी लाइट्स हैं। ये लाइट्स म्यूज़िक, नोटिफिकेशन, वॉल्यूम और चार्जिंग पर रिएक्ट करती हैं। यह सिर्फ एक दिखावटी फीचर नहीं है, बल्कि यह फोन की ऐसी पहचान है जो दूर से भी नज़र आती है।

पोवा 7 प्रो में 6.78 इंच का 1.5के एमोल्ड डिस्प्ले है, जो 144एचजेड के अल्ट्रा-स्मूद रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह शानदार रंग और बिना किसी रुकावट के मूवमेंट देता है। जो गेमिंग, स्ट्रीमिंग और कंटेंट बनाने के लिए एकदम परफेक्ट है। यह अपने सेगमेंट में बेस्ट डिस्प्ले एक्सपीरियंस देता है। अगर पोवा 7 की बात करे तो इसमें भी उतनी ही बड़ी स्क्रीन और 144एचजेड रिफ्रेश रेट वाला एफएचडी+ एलटीपीएस आईपीएस डिस्प्ले है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए जबरदस्त विजुअल एक्सपीरियंस देता है।

दोनों स्मार्टफोन्स में बड़ी 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जो दिनभर फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। पोवा 7 प्रो इसमें एक कदम आगे है, जिसमें सेगमेंट में पहली बार 30वॉट वायरलेस चार्जिंग दी गई है। अब बिना तार के भी तेज़ी से चार्ज करना मुमकिन है, वो भी बिना स्पीड की कुर्बानी दिए।

पोवा 7 सीरीज़ सिर्फ शानदार विजुअल ही नहीं, बल्कि कंटेंट बनाने वालों के लिए खास कैमरा फीचर्स भी लेकर आई है। दोनों स्मार्टफोन्स में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है। पोवा 7 प्रो में 64एमपी का मेन सेंसर और 8एमपी का सेकेंडरी लेंस दिया गया है। इसमें व्लॉग मोड्स और डुअल वीडियो जैसे फीचर्स हैं, जो उन क्रिएटर्स के लिए परफेक्ट हैं जिन्हें ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी चाहिए।
अगर पोवा 7 की बात करें तो इस में 50एमपी का दमदार एआई कैमरा है, जो हर तरह की रोशनी में शानदार रिजल्ट देता है और रोज़ की कहानियों को शूट करने के लिए ज़रूरी क्रिएटिव मोड्स से लैस है।



You may also like

Leave a Comment