Wednesday, July 15, 2026 |
Home Tech WorldOppo India ने रेनो 14 सीरीज़ लॉन्च की

Oppo India ने रेनो 14 सीरीज़ लॉन्च की

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। ओप्पो इंडिया ने रेनो 14 सीरीज़ लॉन्च की है। यह परफॉरमेंस, पॉवर और सटीकता के साथ यूज़र्स को बेहतरीन फीचर्स और एक संपूर्ण स्मार्टफोन अनुभव प्रदान करती है। ओप्पो की ओर से रेनो 14 और रेनो 14 प्रो यूज़र्स द्वारा कैप्चर करने, एडिट करने और शेयर करने का तरीक़ा बदल रहे हैं। इस सीरीज़ ने लॉसलेस 3.5एक्स ऑप्टिकल ज़ूम $ 120एक्स तक डिजिटल ज़ूम, एडवांस्ड एआई एडिटिंग टूल्स और वाटर-रेज़िस्टेंट ड्यूरेबिलिटी के साथ एक शक्तिशाली ऑल-राउंडर स्मार्टफ़ोन पेश किया है, जो हर लाइफ़स्टाइल के अनुकूल है। साथ ही, रेनो14 सीरीज़ अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा एआई इमेजिंग और प्रोडक्टिविटी फीचर्स प्रदान करती है। इसलिए रेनो14 सीरीज़ बहुत किफायती मूल्य में उत्तम गुणवत्ता प्रदान करने वाली सीरीज़ है। पहली सेल में ग्राहकों को रेनो14 सीरीज़ केवल 34,200 रूपए के शुरुआती मूल्य में मिल रही है। ओप्पो ने कॉर्निंग गोरिल्लो ग्लास 7आई और आईपी66, आईपी68, और आईपी69 रेटिंग के साथ ड्यूरेबिलिटी को और अधिक बढ़ा दिया है। इसलिए यह सीरीज़ धूल, पानी में डूबने और 80 डिग्री सेल्सियस तक के उच्च दबाव वाले गर्म पानी से सुरक्षित है। इसका स्पंज बायोनिक कुशनिंग डिज़ाइन समुद्री स्पंज के जैसा है, इसलिए यह झटकों को अवशोषित करके बेहतर ड्रॉप सुरक्षा प्रदान करता है। यह डिवाइस एक चमकदार, मल्टी-लेयर्ड परिवर्तनशील फिनिश के साथ आती है। रेनो14 प्रो वेलवेट ग्लास के साथ पर्ल व्हाइट और रिफ्लेक्टिव मैट फिनिश के साथ टाइटेनियम ग्रे कलर्स में और रेनो14 एक चमकदार लूप डेको के साथ पर्ल व्हाइट और फ़ॉरेस्ट ग्रीन कलर्स में उपलब्ध है।

दोनों मॉडल्स में ग्लव-फ्रेंडली, अल्ट्रा-स्लिम-बेज़ल 120एचजेड एलटीपीएस एमोल्ड डिस्प्ले दिए गए हैं जो 1200 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस प्रदान करते हैं। रेनो14 प्रो में 6.83-इंच का फ्लेक्सिबल एमोल्ड डिस्प्ले है, जबकि रेनो14 में 6.59-इंच की स्क्रीन है। ये दोनों स्मार्टफ़ोन 1.5के रिज़ॉल्यूशन और इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए 93 प्रतिशत से अधिक स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात के साथ आते हैं। अपनी शानदार बिल्ड क्वालिटी और मज़बूत डिज़ाइन के बावजूद, दोनों मॉडल लाइटवेट और स्लिम हैं। रेनो14 सीरीज़ में ओप्पो का अब तक का सबसे आधुनिक कैमरा सिस्टम है। यह कैमरा सिस्टम क्रिएटर्स, एक्सप्लोरर्स और स्टोरीटेलर्स के लिए विकसित किया गया है। रेनो14 और रेनो14 प्रो में पहली बार 3.5एक्स टेलीफ़ोटो लेंस दिया गया है। स्मारकों से लेकर सड़कों तक हर सेटिंग में शानदार फ़ोटो प्रदान करने के लिए 3.5एक्स टेलीफोटो लेंस के साथ 50एमपी हाइपरटोन कैमरा सेटअप है, जो पोर्ट्रेट-परफेक्ट फोकल लंबाई के साथ ऑप्टिकल ज़ूम प्रदान करता है। एआई-पॉवर्ड हाइब्रिड ज़ूम की मदद से यूज़र्स 120एक्स तक ज़ूम प्राप्त कर सकते हैं, और लंबी दूरी पर स्थित लैंडस्केप्स, स्मारकों या दुर्लभ वन्य जीवों के स्पष्ट फ़ोटो ले सकते हैं।

रेनो14 प्रो के ट्रिपल रियर और फ्रंट कैमरे 60एफपीएस पर सिनेमैटिक 4के एचडीआर वीडियो कैप्चर करते हैं। इनमें मेन, वाइड और टेलीफोटो लेंस के बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है। इसलिए ये स्मार्टफोन व्लॉग, ट्रैवल डॉक्स और सोशल रील्स के लिए उत्तम हैं। रेनो14 में टेलीफोटो, मेन और फ्रंट कैमरे एक सी वीडियो क्वालिटी प्रदान करते हैं जिससे शूटिंग का स्थिर अनुभव मिलता है। ट्रिपल फ्लैश ऐरे द्वारा कम रोशनी में भी गहराई के साथ सटीक तस्वीरें प्राप्त होती हैं। इसमें फ़्लैश को विशिष्ट लेंस के लिए कैलिब्रेट किया गया है। साथ ही टेलीफोटो के लिए एक समर्पित लेंस भी दिया गया है। इसलिए यह सिस्टम रात में बाजार के फोटो से लेकर ट्वाइलाइट कैफे तक हर इमेज पर्याप्त कंट्रास्ट और स्पष्टता के साथ कैप्चर करता है। पानी के अंदर 4के वीडियो या फोटो शूट के लिए इसमें अंडरवाटर फोटोग्राफ़ी मोड है, जो पूल के अंदर, बारिश के मौसम या समुद्र तट के शानदार वीडियो और फोटो शूट करता है। रेनो 14 सीरीज़ में फ़ोटोग्राफ़ी और इमेजिंग के लिए अपने सेगमेंट के सबसे अधिक एआई टूल शामिल करके एआई को सभी तक पहुँचाने का ओप्पो का वादा पूरा किया गया है। एआई एडिटर 2.0 वीडियो को फोटो में बदल सकता है। अपूर्ण सामूहिक शॉट को परफेक्ट बना सकता है, यहाँ तक कि अगर कोई दोस्त इस शूट में शामिल नहीं हो पाया हो, तब भी उसका फोटो जोड़ देता है। एआई एडिटर 2.0 में एआई रीकंपोज एक ही टैप में प्रोफेशनल फ्रेमिंग का सुझाव देता है, जो पोर्ट्रेट, स्मारकों और स्ट्रीट फोटोग्राफी के लिए उत्तम है।

एआई एडिटर 2.0 में एआई परफेक्ट शॉट गैलरी से चेहरे के पैटर्न सीखता है ताकि छूटे हुए भावों का पता लगाकर उन्हें बदला जा सके। इसके अलावा, रेनो14 सीरीज में एआई लाइवफोटो 2.0, एआई बेस्ट फेस, एआई अनब्लर, एआई स्टूडियो, एआई रिफ्लेक्शन रिमूवर और एआई इरेज़र 2.0 शामिल हैं, जो इस मूल्य वर्ग में दूसरों से बेहतर एआई-फर्स्ट फोटोग्राफी अनुभव प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment