Sunday, July 19, 2026 |
Home Automobile600 किलोमीटर से अधिक रेंज वाली Tata Sierra EV Car का उदयपुर में हुआ भव्य शुभारंभ

600 किलोमीटर से अधिक रेंज वाली Tata Sierra EV Car का उदयपुर में हुआ भव्य शुभारंभ

by Business Remedies
0 comments

उदयपुर | बिजनेस रेमेडीज |  Tata Motors के अधिकृत डीलर SP Auto Motive के मादड़ी स्थित शोरूम में शनिवार को बहुप्रतीक्षित Tata Sierra EV का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Indian Medical Association (IMA) के अध्यक्ष Dr. Anand Gupta ने वाहन का अनावरण करते हुए इसे स्वच्छ, सुरक्षित और भविष्य की परिवहन व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर कंपनी अधिकारियों ने Tata Sierra EV की अत्याधुनिक तकनीक और विशेषताओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह कार एक बार पूर्ण चार्ज होने पर 600 किलोमीटर से अधिक (MIDC प्रमाणित) की दूरी तय करने में सक्षम है। इसमें हेड-अप डिस्प्ले, 540 डिग्री उच्च गुणवत्ता वाला चारों ओर का कैमरा, 12 स्पीकर वाला JBL ध्वनि तंत्र, Dolby Atmos तकनीक, उन्नत चालक सहायता प्रणाली (लेवल-2 प्लस), तीन स्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, विशाल कांच की छत (पैनोरमिक सनरूफ) सहित कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।

कंपनी ने बताया कि 120 किलोवाट की तीव्र DC चार्जिंग तकनीक की सहायता से यह कार मात्र 15 मिनट में लगभग 263 किलोमीटर तक चलने लायक चार्ज हो जाती है, जिससे लंबी यात्राएं भी अधिक सुविधाजनक बन जाती हैं।

SP Auto Motive के प्रतिनिधियों ने बताया कि Tata Sierra EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18 लाख 79 हजार रुपये निर्धारित की गई है। यह मॉडल अब मादड़ी स्थित शोरूम में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

शुभारंभ समारोह के दौरान बड़ी संख्या में ग्राहकों और ऑटोमोबाइल प्रेमियों ने नई Tata Sierra EV का अवलोकन किया तथा इसके आकर्षक स्वरूप, आधुनिक तकनीक और शानदार सुविधाओं की सराहना की।



You may also like

Leave a Comment