Monday, July 13, 2026 |
Home Business Remediesभारत की अग्रणी सौर कंपनियों में से एक और टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) की संपूर्ण मलिकी की सहायक कंपनी टाटा पावर

भारत की अग्रणी सौर कंपनियों में से एक और टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) की संपूर्ण मलिकी की सहायक कंपनी टाटा पावर

by Business Remedies
0 comments

सोलर सिस्टम्स लिमिटेड (टीपीएसएसएल), ने रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए आसान फाइनेंसिंग की सुविधा के लिए बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) के साथ रणनीतिक साझेदारी करने की घोषणा की है। यह साझेदारी के बाद टाटा पावर सोलर सौर और ईवी चार्जिंग स्टेशन दोनों के वित्तपोषण के लिए बीओआई के साथ सहयोग करने वाली पहली सौर कंपनी बन गई है। टाटा पावर सोलर के लिए यह साझेदारी एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो हरित ऊर्जा समाधान प्रदाता के रूप में कंपनी के नेतृत्व को और भी मज़बूत करेगी।

 

पीएम सूर्य घर योजना के तहत घरों, हाउसिंग सोसाइटी और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) सहित ग्राहकों को छतों पर सौर इंस्टॉलेशन को बढ़ावा देने की सरकार की पहल का समर्थन यह सहयोग करता है। फाइनेंसिंग के अनुकूलित आसान समाधान प्रदान करके यह साझेदारी हरित समाधानों को मुख्यधारा में लाएगी और सभी के लिए पर्यावरण के अनुरूप ऊर्जा को अधिक सुलभ और किफ़ायती बनाएगी।

 

पीएम सूर्य घर योजना के तहत, 3 किलोवाट तक के सौर सिस्टम लगाने के इच्छुक आवासीय ग्राहक केवल 5% मार्जिन मनी की आवश्यकता के साथ 2 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। ये लोन 7.10% प्रति वर्ष की आकर्षक ब्याज दर पर दिए जाते हैं, इनके लिए किसी भी ज़मानत की आवश्यकता नहीं होती और इनकी अवधि 10 वर्ष तक होती है। 3 किलोवाट से अधिक और 10 किलोवाट तक के इंस्टॉलेशन के लिए, 5% मार्जिन मनी की आवश्यकता के साथ 6 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है। इन लोन की ब्याज दरें 8.3% से 10.25% प्रति वर्ष तक होती हैं और ये 10 वर्ष तक की अवधि के साथ बिना किसी जमानत के भी होते हैं। पंजीकृत हाउसिंग सोसाइटीयों और रेसिडेंशियल वेलफेयर असोसिएशन्स को 10% मार्जिन मनी की आवश्यकता है और वे 1 करोड़ रुपये तक के लोन का लाभ उठा सकते हैं।

 

जो रूफटॉप सोलर सिस्टम या ईवी चार्जिंग स्टेशन इंस्टॉलकरना चाहते हैं, वो सभी उद्यम पंजीकृत एमएसएमई ग्राहक 30 करोड़ रुपयों तक का लोन ले सकते हैं। इन लोन की ब्याज दरें 9.35% प्रति वर्ष से शुरू होंगी, जिसमें 15% मार्जिन आवश्यकता होगी और बिना गिरवी के लोन के विकल्प प्रदान किए जाएंगे। उधारकर्ता 120 महीने तक की लंबी पुनर्भुगतान अवधि का लाभ उठा सकते हैं। लोन सुविधा के तहत एमएसई-जीआईएफटी (ग्रीन इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंसिंग फॉर ट्रांसफॉर्मेशन) ब्याज छूट का लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है।

 

टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के सीईओ और प्रबंध निदेशक, श्री दीपेश नंदा ने कहा, “हमारे सभी प्रकार के ग्राहकों के लिए पर्यावरण के अनुरूप ऊर्जा समाधानों को आगे बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ इंडिया के साथ सहयोग करने पर हमें बहुत गर्व है। यह साझेदारी सस्ती, स्वच्छ ऊर्जा को लाखों लोगों तक पहुँचाने और भारत को कम कार्बन वाली अर्थव्यवस्था में बदलने में तेज़ी लाने के हमारे मिशन के अनुरूप है। बैंक ऑफ इंडिया जैसे भागीदारों की मदद से, रूफटॉप सोलर या ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करने के इच्छुक अपने ग्राहकों के लिए किफायती और आसान फाइनेंसिंग समाधान प्रदान करके हमें बहुत ख़ुशी हो रही है, यह समाधान उन्हें अपनी हरित ऊर्जा यात्रा पर पहला कदम उठाने में मदद करेंगे।”

 

बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार पाठक ने कहा, “टाटा पावर सोलर के साथ हमारी साझेदारी सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सोलर और ईवी चार्जिंग स्टेशन के फाइनेंसिंग के लिए सोलर कंपनी के साथ गठजोड़ करने वाले पहले बैंक के रूप में, हमें ऐसे अनुरूप वित्तीय समाधान प्रदान करने पर गर्व है जो व्यक्तियों, हाउसिंग सोसाइटियों और एमएसएमई को अक्षय ऊर्जा को अपनाने के लिए सशक्त बनाएगा। यह पहल हरित और टिकाऊ भविष्य के लिए सरकार के दृष्टिकोण का समर्थन करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

 

टीपीएसएसएल अक्षय ऊर्जा उद्यम में सबसे आगे है। 2 गीगावॉट से अधिक के सोलर रूफटॉप पोर्टफोलियो के साथ, कंपनी विभिन्न राज्यों और शहरों में महत्वपूर्ण प्रगति कर रही है। उनके व्यापक समाधान आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक, एमएसएमई, बड़े उद्यम, ग्रुप कैप्टिव और अन्य अनुकूलित पेशकशों को कवर करते हैं, जो विविध ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

 

34 वर्षों के अनुभव और टाटा ब्रांड के भरोसे के साथ, कंपनी 275 से अधिक शहरों में परिचालन और रखरखाव सेवाओं में उत्कृष्टता प्राप्त कर चुकी है और अपने स्वदेशी सेल और मॉड्यूल के साथ तकनीकी प्रक्रिया करती है। ग्राहकों की संतुष्टि के प्रति इसकी मजबूत प्रतिबद्धता और चैनल भागीदारों का व्यापक नेटवर्क अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में एक विश्वसनीय अग्रणी कंपनी के रूप में इसकी स्थिति को और मज़बूत करता है।

 

टीपीआरईएल भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के चार्जिंग समाधानों की एक अग्रणी प्रदाता भी है, जो देश में ई-मोबिलिटी की ओर हो रहे संक्रमण का नेतृत्व कर रही है। 550 से अधिक शहरों और कस्बों, 5500 से अधिक सार्वजनिक और अर्ध-सार्वजनिक चार्जिंग पॉइंट, ~1,00,000 होम चार्जर और 950 से अधिक सुविधाजनक रूप से स्थित बस चार्जिंग पॉइंट तक फैला इसका व्यापक चार्जिंग नेटवर्क ई-मोबिलिटी के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। प्रमुख हाईवे और विविध स्थानों जैसे होटल, मॉल, कार्यालय, अस्पताल, आवासीय परिसर आदि में उनके चार्जर लगाए गए हैं।

 

टीपीआरईएल की कुल नवीकरणीय क्षमता 10,025 मेगावाट (पीपीए क्षमता 8,196 मेगावाट है) तक बढ़ गई है, जिसमें 5,208 मेगावाट परियोजनाएँ कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं। इसकी परिचालन क्षमता 4,817 मेगावाट है, जिसमें 3,787 मेगावाट सौर और 1,030 मेगावाट पवन शामिल हैं।



You may also like

Leave a Comment