बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। TATA Motors की चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में कुल वैश्विक बिक्री दो प्रतिशत बढक़र 3,29,847 इकाई हो गई। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 3,22,159 वाहन बेचे थे। TATA Motors ने सोमवार को बयान में कहा कि पहली तिमाही में यात्री वाहनों की वैश्विक थोक बिक्री एक साल पहले की तुलना में एक प्रतिशत घटकर 1,38,682 इकाई रह गई। अप्रैल-जून तिमाही में जगुआर लैंड रोवर की बिक्री 97,755 इकाई रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना पांच प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में सभी टाटा मोटर्स वाणिज्यिक वाहनों तथा टाटा देवू श्रृंखला की वैश्विक थोक बिक्री 93,410 इकाई रही, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में छह प्रतिशत अधिक है।

