Monday, July 13, 2026 |
Home AutomobileMaruti Suzuki की 7-8 साल में कुल वाहन उत्पादन का 35 प्रतिशत रेलवे के जरिए भेजने की योजना

Maruti Suzuki की 7-8 साल में कुल वाहन उत्पादन का 35 प्रतिशत रेलवे के जरिए भेजने की योजना

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। Maruti Suzuki India के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी हिसाशी ताकेउची ने कहा कि कंपनी अगले सात से आठ वर्षों में अपने कारखानों में बनाए जाने वाले 35 प्रतिशत वाहनों की आपूर्ति के लिए भारतीय रेलवे का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है। रेलवे के जरिए वाहन आपूर्ति का हिस्सा 2014-15 में पांच प्रतिशत से बढक़र वित्त वर्ष 2023-24 में 21.5 प्रतिशत हो गया। देश की सबसे बड़ी कार वनिर्माता कंपनी ने 2014-15 में रेलवे के जरिए 65,700 इकाइयों की आपूर्ति की थी जो 2023-24 में बढक़र 4,47,750 इकाई हो गई। ताकेउची ने कहा, ‘‘ वित्त वर्ष 2030-31 तक हमारी उत्पादन क्षमता करीब दोगुना होकर 20 लाख इकाई से 40 लाख इकाई हो जाएगी। हम अगले सात से आठ वर्षों करीब 35 प्रतिशत वाहनों की आपूर्ति रेलवे से करने की योजना बना रहे हैं।’’ मारुति सुजुकी ने अभी तक भारतीय रेलवे के जरिए 20 लाख से अधिक गाडय़िां भेजी हैं। वह रेलवे के जरिए 450 से अधिक शहरों में 20 जगहों पर गाडय़िां पहुंचाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस वर्ष की शुरुआत में पीएम गति शक्तिकार्यक्रम के तहत मारुति सुजुकी की गुजरात सुविधा में देश की पहली ‘ऑटोमोबाइल इन-प्लांट रेलवे साइडिंग’ का उद्घाटन किया था।



You may also like

Leave a Comment