Wednesday, July 8, 2026 |
Home AutomobileTATA Motors ने बढ़ाई Nexon के प्रति आकर्षण – Nexon iCNG और Nexon.ev 45 kWh को लॉन्च किया

TATA Motors ने बढ़ाई Nexon के प्रति आकर्षण – Nexon iCNG और Nexon.ev 45 kWh को लॉन्च किया

by Business Remedies
0 comments

मुंबई। भारत की प्रमुख कार और SUV निर्माता, TATA Motors ने आज Nexon iCNG को लॉन्च किया है। इसके साथ ही Nexon.ev को 45 kWh बैटरी पैक और रेड हॉट #DARK एडिशन के साथ बाजार में उतारा है। इन नए फीचर्स के साथ, नेक्सॉन भारत की पहली गाड़ी बन गई है जो 4 अलग-अलग पावरट्रेन – पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक में उपलब्ध है।

 

भारत की सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी में शामिल Nexon, जिसे 2017 में लॉन्च किया गया था, अपनी स्टाइलिश SUV डिज़ाइन, उच्च सुरक्षा मापदंडों और श्रेणी में बेहतरीन परफॉर्मेंस के कारण ग्राहकों की पसंदीदा बनी हुई है। इसके नए फीचर्स ग्राहकों के लिए इसे और आकर्षक और शानदार बना रहे हैं।

 

नई नेक्सॉन को लॉन्च करते हुए, टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, श्री विवेक श्रीवत्स ने कहा, “सिर्फ सात सालों में सात लाख से ज्यादा वाहन बेचने के साथ, नेक्सॉन ने भारतीय एसयूवी बाजार में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। समय-समय पर किए गए तकनीकी सुधारों ने नेक्सॉन की लोकप्रियता को और बढ़ाया है, और आज के नए लॉन्च इसके आकर्षण को और बढ़ाएंगे। ये नए मॉडल टाटा मोटर्स की मल्टी पावरट्रेन रणनीति को सफलतापूर्वक आगे ले जाते हैं, जिससे हर ड्राइविंग जरूरत के लिए एक नेक्सॉन है।

 

भारत के पहले टर्बोचार्ज्ड सीएनजी वाहन के रूप में नेक्सॉन iCNG पर्यावरण के प्रति जागरूक ग्राहकों को पसंद आएगी, जो वैल्यू के साथ बेहतर ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं। वहीं, Nexon.ev में 45 kWhबैटरी पैक के साथ, ग्राहक शहर में आराम से सफर कर सकेंगे और लगभग 350-370 किलोमीटर की दूरी तय कर पाएंगे। इसके साथ प्रीमियम फीचर्स की चाह रखने वाले ग्राहकों को रेड #DARK एडिशन भी खूब पसंद आएगा।”



You may also like

Leave a Comment