Sunday, June 28, 2026 |
Home Breaking Newsअहमदाबाद प्लेन हादसा टाटा ग्रुप हर मृतक के परिवार को देगा एक करोड़ रुपए

अहमदाबाद प्लेन हादसा टाटा ग्रुप हर मृतक के परिवार को देगा एक करोड़ रुपए

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली (आईएएनएस)। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट एआई 171 के क्रैश में मारे प्रत्येक मृतक यात्री के परिवार को एक करोड़ रुपए की मदद का ऐलान किया है। टाटा गु्रप की ओर से जारी बयान में चंद्रशेखरन ने कहा कि इस हादसे में घायल सभी लोगों का मेडिकल खर्च टाटा ग्रुप वहन करेगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें जरूरी देखभाल और सपोर्ट मिले। बयान में आगे कहा गया कि इसके अतिरिक्त, टाटा ग्रुप बी जे मेडिकल छात्रावास के निर्माण में भी सहायता प्रदान करेगा। टाटा ग्रुप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं। इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं।” पोस्ट में आगे लिखा कि हम इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों के साथ दृढ़तापूर्वक खड़े हैं। इससे पहले चंद्रशेखरन ने विमान दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा था कि एयरलाइन का प्राथमिक ध्यान सभी प्रभावित लोगों और उनके परिवारों की सहायता करना है। उन्होंने एक बयान में कहा, “हम घटनास्थल पर आपातकालीन रिस्पांस टीमों की सहायता करने और प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और देखभाल प्रदान करने के लिए अपनी पूरी शक्ति से काम कर रहे हैं।”



You may also like

Leave a Comment