Wednesday, July 8, 2026 |
Home Banking and InsuranceTata AIG स्वास्थ्य Bima के साथ अपने परिवार के स्वास्थ्य को Dengue से सुरक्षित रखें

Tata AIG स्वास्थ्य Bima के साथ अपने परिवार के स्वास्थ्य को Dengue से सुरक्षित रखें

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर जयपुर में Dengue के मामलें तेज़ी से बढ़ रहे हैं। शहरवासियों के लिए स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जोखिम पैदा हो रही है। कई इलाकों में अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या और चिकित्सा देखभाल की मांग भारी मात्रा में बढ़ रही है। राजस्थान में सिर्फ 24 दिनों (30 जुलाई – 22 अगस्त) में डेंगू के 240 मामले दर्ज किए गए, साथ ही मलेरिया के 195 और चिकनगुनिया के 19 मामले भी पाए गए। हाल ही में हुई भारी बारिश ने मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ पैदा कर दी हैं, जिससे स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग, लार्वा-रोधी उपचार और घर-घर सर्वेक्षण सहित रोकथाम के उपायों को तेज़ करना पड़ा है। डेंगू और अन्य संबंधित बीमारियों के प्रबंधन में आने वाली चुनौतियों और खर्चों को देखते हुए, समय पर और पर्याप्त चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के लिए मज़बूत स्वास्थ्य बीमा होना ज़रूरी है। Tata AIG की व्यापक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियाँ इन ज़रूरतों के साथ-साथ दूसरी जरूरतों को भी पूरा करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं।
स्वास्थ्य बीमा कवर की कुछ प्रमुख विशेषताएँ :
इन-पेशंट उपचार : पॉलिसी अवधि के दौरान किसी बीमारी/चोट के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा तो उसके खर्चों को कवर करता है, अगर बीमित व्यक्ति बतौर इन-पेशंट अस्पताल में भर्ती है। इस पर कोई भी उप-सीमा नहीं है और बीमित राशि तक खर्चों को कवर किया जाता है।
ओपीडी कवर : पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन, मरीज को प्रत्येक पॉलिसी वर्ष में आउट-पेशंट कन्सल्टेशन और दवा के लिए 20,000 तक के कवर एक्सेस मिलता है। यह लाभ समय पर मेडिकल देखभाल और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करता है, जिससे व्यक्ति वित्तीय चिंताओं के बिना अपने स्वास्थ्य का प्रभावी ढंग से प्रबंधन कर पाता है।
कन्ज्यूमेबल्स कवर : अस्पताल में भर्ती होने पर, पॉलिसी न केवल अस्पताल में भर्ती होने के खर्च को कवर करती है, बल्कि उपचार में आवश्यक विशिष्ट मेडिकल कंज्यूमेबल सामग्रियों के खर्च को भी कवर करती है। यह सुनिश्चित करता है कि मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने के समय अतिरिक्त मेडिकल आवश्यकताओं के लिए अपनी जेब से भारी खर्च न करना पड़े।
अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्च : इसमें अस्पताल में भर्ती होने की तारीख से पहले और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद निर्धारित दिनों तक कन्सल्टेशन, जाँच और दवाओं के खर्चों को कवर किया जाता है।
बीमित बच्चे के साथ आने वाले व्यक्ति के लिए दैनिक नकद : अगर बीमित व्यक्ति 12 वर्ष या उससे कम आयु का बच्चा है और वह अस्पताल में भर्ती है, तो उस बच्चे के साथ 24 घंटे रहने के लिए आने वाले एक वयस्क के लिए अधिकतम 2000 रुपये प्रतिदिन तक की एक निश्चित लाभ राशि का भुगतान किया जाता है।
एम्बुलेंस कवर : अगर किसी आपात स्थिति में बीमित व्यक्ति को भर्ती होने के लिए पंजीकृत एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया जा रहा हो या बेहतर मेडिकल सुविधाओं और उपचार के लिए एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाने पर होने वाले खर्चों को, निर्दिष्ट सीमाओं के अधीन, कवर किया जाता है।
Tata AIG  General Insurance के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट – कंज्यूमर अंडरराइटिंग, दिनेश मोसमकर ने कहा कि क्षेत्र भर में डेंगू के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए, Tata AIG परिवारों के लिए सुलभ और व्यापक स्वास्थ्य बीमा समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियाँ व्यापक कवरेज लाभ प्रदान करती हैं, जिनमें कैशलेस हॉस्पिटलाइजेशन, कन्ज्यूमेबल सामग्रियों का कवरेज, आउट-पेशंट उपचार और नियोजित अस्पताल में भर्ती के लिए ग्लोबल कवरेज शामिल है, जिससे स्वास्थ्य आपात स्थितियों के दौरान परिवारों पर पडऩे वाले वित्तीय तनाव को कम करने में मदद मिलती है।

 



You may also like

Leave a Comment