Friday, July 3, 2026 |
Home Business RemediesTanishq ने अक्षय तृतीया के लिए नाजुक कुंदन कलेक्शन में प्रस्तुत की सबसे बेहतरीन कारीगरी

Tanishq ने अक्षय तृतीया के लिए नाजुक कुंदन कलेक्शन में प्रस्तुत की सबसे बेहतरीन कारीगरी

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली  भारत का सबसे बड़ा ज्वेलरी रिटेल ब्रांड और Tata परिवार का एक हिस्सा,  Tanishq  ने अक्षय तृतीया के लिए अपना नया कुंदन स्टोरीज कलेक्शन प्रस्तुत किया है। बहुत ही खास डिजाइन और बेजोड़ कारीगरी के जरिए सोने की कारीगरी का सम्मान इस कलेक्शन में किया गया है। अक्षय तृतीया और समर वेडिंग सीजन नजदीक आ रहे हैं, हाथों से बनाए गए नाजुक मास्टरपीसेस प्रस्तुत करने की तनिष्क की प्रतिबद्धता यह कलेक्शन रेखांकित करता है। आधुनिक शान और विरासत का मिलाप इसमें पाया जा सकता है। भारतीय महिलाओं के जीवन में खास दिनों की खूबसूरती और जश्न के अनुरूप बनाए गए डिजाइन प्रस्तुत करके उनके सफर का अटूट हिस्सा बनना तनिष्क का लक्ष्य है।
भारत की विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत और तनिष्क महिला से प्रेरणा लेते हुए, कुंदन स्टोरीज कलेक्शन का हर आभूषण हाथों से 200 घंटों तक बनाया गया है, बेजोड़ कारीगरी और विश्वास की तनिष्क की विरासत को दर्शाता है। इस कलेक्शन में राजसी कुंदन डिजाइन हैं, टक्कर का काम, तलफ, घुंगरू बंचिंग, वायर वर्क, पर्ल बंचिंग और डाई-स्टाम्पिंग टेक्निक इसमें इस्तेमाल किए गए हैं। परंपरा और आधुनिक रिफाइनमेंट का सही संतुलन इस कलेक्शन में बखूबी किया गया है। अक्षय तृतीया की जड़ें सांस्कृतिक परंपराओं में गहरी जड़ी हैं, शुभारंभ के इस त्यौहार में विरासत, परंपरा को कारीगरी और दीघकालीन मूल्य के साथ जोडऩे वाले आभूषणों की मांग बढ़ती जाती है। आज के दौर में उपभोक्ता अनोखे सोने के आभूषणों को पसंद करने लगे हैं, यह कलेक्शन जिंदगी भर याद रखे जाने वाली खुशियों का हिस्सा बनेगा, समृद्धि और कालातीत शान का प्रतीक बनेगा। समर वेडिंग सीजन नजदीक आ रहा है, कुंदन स्टोरीज कलेक्शन आधुनिक भारतीय दुल्हन की भावनाओं को बखूबी समझता है, इसमें पारंपरिक खूबसूरती और आधुनिक शान का मिलाप है। वेडिंग सीजन में कुंदन आधुनिक दुल्हन की पसंद बनेगा, ब्रांड की गुणवत्तापूर्ण डिजाइन कालातीत खूबसूरती को दर्शाती हैं। तनिष्क ने सोने के आभूषणों की कारीगरी में नए मानक प्रस्तुत करना जारी रखा है, परंपरा व नवाचार का फ्यूजन चाहने वाली दुल्हनों का यह पसंदीदा ब्रांड है।
Tanishq  की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर पेल्कि त्शेरिंग ने कहा, कि तनिष्क में हर आभूषण एक कहानी है, कारीगरों ने अपने हाथों से बनाए हुए यह आभूषण तनिष्क महिला की सोच और पसंद से प्रेरित हैं। नयी शुरूआत के इस सीजन के लिए हमारा कुंदन स्टोरीज का नया कलेक्शन आधुनिक शान और विरासत के मिलाप को दर्शाता है, पारंपरिक कला की खूबसूरती का जश्न मनाता है और तनिष्क महिला की आज की दुनिया के लिए आभूषणों की नयी परिभाषा रचता है। आज ग्राहकों को सार्थक और हाई-वैल्यू आभूषण पसंद आ रहे हैं, हमारे बेस्ट गोल्ड रेट व पुराने सोने को एक्सचेंज करने की योजनाओं को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। 1 लाख से भी ज्यादा दुल्हनों ने शादी के आभूषणों के लिए हमें चुना है-यह विश्वास हमारी संपत्ति है, आपकी जिंदगी के खास पल आपके लिए जितने अर्थपूर्ण हैं उतने ही अर्थपूर्ण आभूषण बनाना हम आगे भी जारी रखेंगे। त्यौहारों के लिए की जा रही खरीदारी के अनुभव को और भी शानदार बनाने के लिए तनिष्क ने बेहतरीन ऑफर की घोषणा की है, इसमें सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्जेस और डायमंड ज्वेलरी वैल्यू पर 20 प्रतिशत तक की छूट और सोने की खरीदारी पर हर ग्राम में 101 रुपयों की खास छूट दी जा रही है। ग्राहकों को गोल्ड रेट प्रोटेक्शन के लाभ भी मिल सकते हैं, जिसके लिए उन्हें एडवांस में बुकिंग करनी होगी, इस तरह से वे सोने की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से बच सकते हैं। इसके अलावा, तनिष्क में आप किसी भी ज्वेलर से खरीदे हुए, पुराने सोने पर पा सकते हैं 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू, इस ऑफर के साथ तनिष्क ग्राहकों को दे रहा है भरोसेमंद, लचीली और स्मार्ट सोने की खरीदारी का सुनहरा मौका।



You may also like

Leave a Comment