Friday, July 24, 2026 |
Home Corporate WorldTamilnad Mercantile Bank Limited ने तमिलनाडु में 4 नई शाखाएं खोलीं

Tamilnad Mercantile Bank Limited ने तमिलनाडु में 4 नई शाखाएं खोलीं

by Business Remedies
0 comments
tmb

जयपुर। पुराने निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में शामिल Tamilnad Mercantile Bank Limited (टीएमबी) ने तमिलनाडु में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करते हुए चार नई शाखाएं स्थापित की हैं। बैंक ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में बताया कि नई शाखाएं मेलायुर, पोन्नामरावती, चिन्ना सलेम और शोलावंदन में शुरू की गई हैं। इन शाखाओं के माध्यम से बैंक स्थानीय ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं की बेहतर पहुंच उपलब्ध कराएगा।

बैंक प्रोफाइल

टीएमबी का मुख्यालय थूथुकुडी में स्थित है और बैंक का 104 वर्षों से अधिक का समृद्ध इतिहास रहा है। मजबूत बुनियादी ढांचे और निरंतर लाभप्रदता के ट्रैक रिकॉर्ड के साथ बैंक ने निजी बैंकिंग क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। बैंक की अखिल भारतीय उपस्थिति है। इसके 17 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में 612 से अधिक शाखाएं और 12 क्षेत्रीय कार्यालय संचालित हैं। टीएमबी 53 लाख से अधिक ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रहा है।



You may also like

Leave a Comment