Friday, July 17, 2026 |
Home Corporate Worldदीर्घावधि विजन के अनुसार Swaraj Suiting Limited ने नीमच इकाई प्रथम और द्वितीय में किया क्षमता विस्तार

दीर्घावधि विजन के अनुसार Swaraj Suiting Limited ने नीमच इकाई प्रथम और द्वितीय में किया क्षमता विस्तार

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। भीलवाड़ा आधारित प्रमुख टेक्सटाइल कंपनी स्वराज सूटिंग लिमिटेड की 22वीं एजीएम 30 सितंबर 2025 को आयोजित की गई और इसमें कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मोहम्मद साबिर खान ने कंपनी की कारोबारी गतिविधियों, विस्तार और भावी योजना के संबंध में जानकारी दी है। यहां इस जानकारी के संपादित अंश प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

कारोबारी गतिविधियां
वर्तमान में ‘स्वराज सूटिंग लि.’ भीलवाड़ा (राजस्थान) स्थित प्लांट में मूलत: यार्न की विविंग करके डेनिम फेब्रिक का निर्माण करती है, जिसकी फिनिशिंग का कार्य कंपनी के नीमच (मध्य प्रदेश) स्थित प्लांट में होकर विक्रय हेतु तैयार किया जाता है। इसके अलावा कंपनी ग्रे फैब्रिक का निर्माण,जॉब वर्क पर विविंग,फिनिश्ड व ग्रे फेब्रिक तथा यार्न की ट्रेडिंग जैसी गतिविधियों में संलग्न है। नीमच स्थित डेनिम प्रोसेसिंग प्लांट से कंपनी फिनिश्ड डेनिम बनाती है। वहीं इससे कंपनी सप्लाई चेन को नेक्सट लैवल पर ले जाने, उत्पादन लागत में वांछित कमी लाने और कंपनी की कार्यक्षमता को बढ़ाने में भी मदद मिल रही है। सबसे पहले नीमच प्लांट में यार्न की प्राप्ति, वे्रपिंग, यार्न की साईजिंग व इंडिगो डाईंग, बीम पोजिशन में सेटिंग कर भीलवाड़ा की इकाई में भेजा जाता है। वहां ड्रेविंग इन, बीम गेटिंग या नोटिंग टू लूम, विविंग बाद ग्रे फैब्रिक को फिर से नीमच प्लांट भेजा जाता है। इसके बाद वहां से फिनिशिंग होकर फिनिश्ड डेनिम का डिस्पैच किया जाता है। बैकवर्ड और फॉरवर्ड इंटीग्रेशन को अगले स्तर पर पहुंचने के लिए कंपनी ने नीमच यूनिट-1 में एक नई सूती वस्त्र प्रसंस्करण इकाई भी शुरू की है, जिसकी स्थापित क्षमता 2.40 करोड़ मीटर कपड़ा प्रति वर्ष है। अब कंपनी कॉटन की प्रोसेसिंग भी कर रही है। इसके अलावा कंपनी ने नीमच इकाई-2 जो कि गाँव सोनियाना, तहसील जीरन, मध्य प्रदेश में स्थित है, वहां कंपनी ने अपनी पहली स्पिनिंग परियोजना की शुरुआत की है, जिसमें 22,656 स्पिंडल हैं और जिसकी स्थापित क्षमता 7,344 टन प्रति वर्ष है। अब कंपनी के बिजनेस मॉडल में स्पिनिंग और कॉटन प्रोसेसिंग शामिल हो गई है। अत: बैकवर्ड और फॉरवर्ड इंटीग्रेशन से कंपनी को अच्छा मार्जिन मिलेगा।

प्रदर्शन
मोहम्मद साबिर खान ने कहा कि “वित्त वर्ष 2024-25 कंपनी के लिए एक और ऐतिहासिक वर्ष रहा, जो रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, रणनीतिक प्रगति और सतत विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से चिह्नित है। कंपनी की विस्तार रणनीति के सफल क्रियान्वयन के कारण, हमने वित्त वर्ष 25 में अपनी अब तक की सबसे अधिक बिक्री और आय हासिल की। राजस्व बढक़र 416.57 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30.35 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है। कंपनी का ईबिटा 64.38 फीसदी बढक़र 75.02 करोड़ रुपए हो गया और कर पश्चात लाभ 33.32 करोड़ रुपए रहा। वर्ष के दौरान कंपनी का निर्यात राजस्व 22.54 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। ये मज़बूत वित्तीय आंकड़े कंपनी के उद्यमशीलता दृष्टिकोण, बाज़ार के प्रति संवेदनशीलता और स्थिरता-केंद्रित पहलों की प्रभावशीलता को रेखांकित करते हैं। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में 22.54 करोड़ रुपये का सर्वाधिक निर्यात राजस्व दर्ज किया है, यह पिछले वर्ष के 320.23 लाख रुपये से अधिक है, जो एक उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। निर्यात मात्रा पिछले वर्ष के 1.71 लाख मीटर की तुलना में बढक़र 11.93 लाख मीटर हो गई है। निर्यात कंपनी के कुल राजस्व का 5.41 फीसदी रहा। कंपनी ने परिचालन से अधिक राजस्व, इष्टतम क्षमता उपयोग और मूल्यवर्धन उत्पादों पर जोर के परिणामस्वरूप यह उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है।”

विस्तार
उन्होंने कहा कि “अपने दीर्घकालिक दृष्टिकोण के अनुरूप कंपनी ने वर्ष के दौरान महत्वपूर्ण क्षमता विस्तार और नई परियोजनाएँ शुरू कीं।
1. नीमच इकाई-1 (झांझरवाड़ा, मध्य प्रदेश): यहां कंपनी ने 72 एयर जेट लूम की स्थापना की, जिससे कंपनी की विविंग क्षमता प्रति वर्ष 1.23 करोड़ मीटर कपड़ा बढ़ गई। कंपनी ने डेनिम प्रसंस्करण के लिए एक इंडिगो डाइंग रेंज की स्थापना की है, जिसकी क्षमता 72 लाख मीटर प्रति वर्ष है।
2. नीमच इकाई-2 (गाँव सोनियाना, तहसील जीरन, मध्य प्रदेश): कंपनी ने अपनी पहली स्पिनिंग परियोजना की शुरुआत की है, जिसमें 22,656 स्पिंडल शामिल हैं और जिसकी स्थापित क्षमता 7,344 टन प्रति वर्ष है।

इसके अलावा, कंपनी ने नीमच यूनिट-1 में एक नई सूती वस्त्र प्रसंस्करण इकाई भी शुरू की है, जिसकी स्थापित क्षमता 2.40 करोड़ मीटर कपड़ा प्रति वर्ष है। इस इकाई का वाणिज्यिक संचालन जुलाई 2025 में शुरू होगा। ये विकास कंपनी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड एकीकरण, परिचालन दक्षता और व्यापक ग्राहक आधार की सेवा करने की क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करते हैं। ये विस्तार और नई परियोजनाएँ कंपनी की समग्र उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं और कंपनी के दीर्घकालिक विकास उद्देश्यों के अनुरूप हैं।”

विजन
उन्होंने कहा कि “जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं, कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 और उसके बाद भी अपनी विकास गति को बनाए रखने के लिए अच्छी स्थिति में है। स्वराज शूटिंग ईमानदारी, पारदर्शिता और कॉर्पोरेट प्रशासन के उच्चतम मानकों का पालन करते हुए संचालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम भारतीय वस्त्र उद्योग की दीर्घकालिक संभावनाओं को लेकर आशावादी हैं। अपने अंतर्निहित प्रतिस्पर्धी लाभों के साथ, यह क्षेत्र घरेलू और वैश्विक स्तर पर मजबूत विकास के लिए तैयार है। हमारा लक्ष्य सही तकनीक, सही कच्चे माल, सही प्रतिभा और सबसे महत्वपूर्ण, सही दृष्टिकोण का लाभ उठाकर इन अवसरों का लाभ उठाना है।”
नोट : यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment