Friday, July 17, 2026 |
Home Corporate Worldगुणवत्ता युक्त बीजों से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई ‘Oswal Seeds & Chemicals Limited’ ने जून तिमाही में कंपनी ने 7.21 करोड़ रुपए का एकल कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया

गुणवत्ता युक्त बीजों से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई ‘Oswal Seeds & Chemicals Limited’ ने जून तिमाही में कंपनी ने 7.21 करोड़ रुपए का एकल कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नीमच। देश में उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराने में मध्यप्रदेश के नीमच आधारित कंपनी श्री ओसवाल सीड्स एंड केमिकल लिमिटेड अहम भूमिका निभा रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में अच्छा वित्तीय प्रदर्शन किया है। इस लेख में कंपनी की कारोबारी शुरुआत, निर्माण गतिविधियां, वित्तीय प्रदर्शन इत्यादि विषयों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

कारोबारी शुरुआत: कंपनी द्वारा कारोबार की शुरुआत वर्ष 2002 में पार्टनरशिप फर्म के तौर पर की गई थी जो कि वर्ष 2017 में एक लिमिटेड कंपनी के रूप में परिवर्तित हो गई। कंपनी आईएसओ 22000:20१८ सर्टिफाइड कंपनी है। कंपनी विभिन्न किस्मों के बीजों जैसे गेहूं, सोयाबीन, मक्का और मूंगफली इत्यादि का उत्पादन करके बिक्री का कार्य करती है। कंपनी की प्रोसेसिंग इकाई मध्यप्रदेश के नीमच में स्थित है। कंपनी में बीज की क्वालिटी को ग्राहक की मांग व आवश्यकताओं के अनुसार सुनिश्चित किया जाता है। बीज की आपूर्ति से पहले यह सुनिश्चित किया जाता है कि बीज क्षेत्र विशेष की परिस्थितियों के अनुकूल है या नहीं। यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि बीज अधिक उत्पादन देने वाला है या नहीं। कंपनी के लिए किसानों की संतुष्टि सबसे अहम है इसके लिए कंपनी विशेषज्ञों के शोध से तैयार बीजों को ही बिक्री करने में प्राथमिकता देती है। कंपनी के अनुभवी व विजनरी प्रवर्तक संजय कुमार बैगानी बीज निर्माण का लंबा अनुभव रखते हैं। उन्हीं के विजन से श्री ओसवाल सीड एंड केमिकल्स लिमिटेड ने बीज निर्माण क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर विशेष पहचान कायम की है। उनका विजन है कि शोध के माध्यम से ऐसे बीज तैयार करना है जो किसानो की फसल का उत्पादन बढ़ाये और स्वाद में भी बेहतर साबित हो। उनका मानना है कि श्री ओसवाल सीड्स एंड केमिकल्स का विजन है कि कंपनी के उन्नत किस्मों के बीजों से किसानों की आय बढ़े और उनका जीवन सकारात्मक हो सके।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन: स्टैंडलोन बैलेंस शीट के अनुसार 30 जून 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 50.96 करोड़ रुपए के मुकाबले 69.86 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार 30 जून 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 2.30 करोड़ रुपए की कर पश्चात शुद्ध हानि के मुकाबले 7.21 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। जून तिमाही में कंपनी ने 0.79 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।

कंपनी की निर्माण गतिविधियां: कंपनी अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री ‘ओसवाल’ ब्राण्डनेम से कर रही है। वर्तमान में कंपनी मस्टर्ड सीड्स में ओसवाल गोल्ड प्लस, ओसवाल ओएसएम-77 और ओसवाल ओएसव्हाईएम-55, सरसों हाइब्रिड शह्यद्व 46 की, सोयाबीन में ओसवाल सुपर स्टार 211, ओसवाल जेएस9305, ओसवाल जेएस335, ओसवाल जेएस2034, ओसवाल जेएस 9560 की, सोयाबीन सुपरस्टार 111, राधिका, रेशमा, Js 2172, Js 2117, Js 2218, Rvsm 1135, Raj soya 24, Rvs -2001-4, Kds 726, Kds 753, Kds 992, सोयाबीन Maus 612, काला उड़द में ओसवाल टीएयू-1 की, मक्का में ओसवाल सुपर पॉवर-9002, पायल11, गेहूं में ओसवाल लोक-1, ओसवाल रोचक, ओसवाल कृष्णा-11, ओसवाल राज-4037, ओसवाल शरबती-14001 की, डब्ल्यू1212 जैकपोट, Wheat GW 322, Hi 1544, Hi 8759, ईशबघोल में ओसवाल-5001 और चना jaki 9218, चना विजय, चना विशाल, मूंगफली बीज tag-37A व मूंग के बीजों के अलावा मटर पर्ल ग्रीन की बिक्री प्रमुखता से कर रही है। कंपनी को मुख्य रूप से ग्राहक आधार बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और पंजाब से प्राप्त हो रहा है। कंपनी की सहायक कंपनी श्रीओसवाल सिलियम एक्सपोर्ट इंडिया लिमिटेड ईसबघोल की भूसी और ईसबघोल की भूसी का पाऊडर का निर्माण, बिक्री और निर्यात करने का कार्य कर रही है। कंपनी का राष्ट्रीय स्तर पर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क स्थापित है।

कंपनी की ताकत और संभावनाएं: कंपनी का विस्तृत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और राष्ट्रीय स्तर पर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क कंपनी की प्रमुख ताकत है। बीजों की दुनिया में कंपनी का ओसवाल ब्राण्डनेम स्थापित है और किसान कंपनी के बीजों पर विश्वास करते हैं। पिछले वर्ष मानसून अच्छा रहने से कंपनी ने बीजों की अच्छी बिक्री की है और इस वर्ष भी मानसून सामान्य रहा है और सभी जिसों के भाव भी अच्छे रहे हैं। वहीं केन्द्र सरकार भी किसानों की स्थिति में सुधार के लिए नियमित रूप से कानून बना रही है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी जो कि बीज कंपनियों के भविष्य के लिए भी सकारात्मक साबित होगी। श्री ओसवाल सीड्स एंड केमिकल्स लिमिटेड को भी इस स्थिति का बड़ा फायदा मिलेगा।

अनुभवी प्रवर्तक
52 वर्षीय संजय कुमार बैगानी कंपनी के प्रमोटर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनके पास कराधान, लेखांकन और कंप्यूटर संबंधित क्षेत्र में व्यावहारिक और व्यवहारिक अनुभव है। उनके पास 15 से ज्यादा का कार्य अनुभव है। वे कंपनी के रणनीतिक निर्णयों के पीछे मार्गदर्शक शक्ति हैं। वें कंपनी के लिए समग्र रूप से योजना बनाने और तैयार करने में सहायक रहे हैं। वें कंपनी की व्यावसायिक रणनीति और व्यापारिक संबंध विकसित करने के साथ मुख्य रूप से कंपनी के लेखा विभाग और वित्त विभाग की देखभाल करते हैं।

नोट: कंपनी के शेयर में निवेश करने से पूर्व निवेशक पंजीकृत निवेश सलाहकारों से सलाह लेंवे और यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment