Thursday, July 9, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा SUPER IRON FOUNDRY LTD का IPO

आज खुलेगा SUPER IRON FOUNDRY LTD का IPO

निवेशक 13 मार्च 2025 तक कर सकेंगें कंपनी के IPO में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
Super Iron Foundry

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। कोलकाता आधारित ‘SUPER IRON FOUNDRY LTD’ फाउंड्री उत्पादों का निर्माण एवं निर्यात करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं की पूर्ति, कर्ज की पूर्ण या आंशिक अदायगी और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर १३ मार्च को बंद होगा। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी प्रवर्तक अखिलेश सकलेचा से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

यह करती है कंपनी: कंपनी प्रवर्तक अखिलेश सकलेचा ने बताया कि उनका परिवार 48 वर्षों से संबंधित कारोबारी गतिविधियों में संलग्न है। ‘सुपर आयरन फाउंड्री लिमिटेड’ की स्थापना वर्ष 1988 में हुई थी। वर्ष 2009 में कारोबारी गतिविधि हेतु जमीन खरीदी गई और कारखाने की स्थापना वर्ष 2013 में पूरी हुई और उसी वर्ष वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हुआ। तब से कंपनी ने अपनी गतिविधियों में विकास, वृद्धि और वृद्धि की एक श्रृंखला देखी है। रणनीतिक रूप से खनिज समृद्ध पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में स्थित ‘सुपर आयरन फाउंड्री लिमिटेड’ नगरपालिका कास्टिंग, डक्टाइल आयरन पाइप फिटिंग, डक्टाइल आयरन ऑटोमोटिव कास्टिंग, डक्टाइल आयरन कृषि कास्टिंग (रोलर्स और क्रॉसकिल्स), रेलवे कास्टिंग और कास्ट-आयरन काउंटरवेट का निर्माण करती है।

भावी योजना: सकलेचा ने बताया उनका कारोबार कैपिटल इंटेंसिव है। स्टॉक एंड सेल मॉडल के माध्यम से कंपनी कारोबार करती है। इसके लिए कंपनी को अधिक कार्यशील पूंजी की आवश्यकता होती है। आईपीओ से कंपनी कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं की पूर्ति कर वांछित प्रगति हासिल करने में सक्षम होगी। इसके साथ ही कंपनी ग्रीन एनर्जी में भी निवेश करने की योजना पर काम कर रही है। इससे कंपनी भविष्य में बिना किसी रूकावट के विदेश में पर्यावरण संबंधी कानून के अनुकूलन के साथ उत्पादों का निर्यात करने में सक्षम होगी।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 133.30 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 0.87 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 126.23 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 1.28 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 156.87 करोड़ रुपए का राजस्व और 3.94 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 94.91 करोड़ रुपए का राजस्व और 9.53 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 10.04 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 31 दिसंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी की असेट्स 226.62 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 70.59 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 40.05 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 110.96 करोड़ रुपए रहा। वर्तमान में कंपनी पर लॉन्ग टर्म लोन करीब 16 करोड़ रुपए का है। आईपीओ आने के बाद कंपनी के ऋण में कमी आएगी और कंपनी को अच्छी मात्रा में कार्यशील पूंजी भी उपलब्ध हो जाएगी।

आईपीओ के संबंध में जानकारी:SUPER IRON FOUNDRY LTD’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 13 मार्च, 2025 को बंद होगा आईपीओ में कंपनी 10 रुपए फेसवैल्यू के 63,01,200 शेयर 108 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 68.05 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी होराइजन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment