Tuesday, September 15, 2026 |
Home Educationसुबोध पब्लिक स्कूल में साइंस मॉडल एग्जीबिशन का समापन

सुबोध पब्लिक स्कूल में साइंस मॉडल एग्जीबिशन का समापन

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
सुबोध पब्लिक स्कूल रामबाग में शुक्रवार को साइंस मॉडल एग्जीबिशन का समापन हुआ। इस वर्ष ‘साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर सोसाइटी ’ थीम पर आधारित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्देश्य यही था कि कैसे बच्चों में अवेयरनेस लायें और विद्यार्थी किस तरह से सॉल्यूशन की तरह बढें और कैसे ह्यूमन सोसाइटी के बारे में भी सोचे और उसके साथ-साथ उसके सॉल्यूशंस के बारे में भी सोचे कि किस तरह की चीजों को करने से क्या तो नुकसान हो सकता है? और किस तरह से नए आइडिया को ला सकते हैं।
छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग तरह के मॉडल बनाये। मॉडल प्रदर्शनी को देखने कई अन्य स्कूल ने विजिट भी किया। छात्र छात्राओं ने मॉडल बनाने में अत्यन्त रुचि दिखाई और मॉडल बनाये। तीन दिवसीय साइंस मॉडल कांप्टीशन में करीबन 170 मॉडल प्रदर्शित किए गए। जिसमें बच्चों ने पेरेंट्स ने टीचर्स ने सब ने बहुत उत्साह पूर्वक प्रदर्शनी में भाग लिया। प्रदर्शनी मॉडल प्राइमरी में से लेकर 12वीं तक के बच्चों द्वारा मॉडल बनाए गए। आज जिओ साइंसेज और कॉमर्स ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज विषय पर विद्यार्थियों द्वारा बहुत ही अद्भूत मॉडल प्रदर्शित किये गये। मॉडल्स साइंस, मैथमेटिक्स, जिओ साइंस फिजिक्स इन डे टूडे लाइफ, ज्योग्राफी , लैंग्वेज सभी से रिलेटेड मॉडल प्रदर्शित किए गए।य ह जानकारी प्रिंसिपल कमलजीत यादव ने दी

 



You may also like

Leave a Comment