Tuesday, July 14, 2026 |
Home Educationसुबोध महिला महाविद्यालय में अक्षय ऊर्जा दिवस का आयोजन

सुबोध महिला महाविद्यालय में अक्षय ऊर्जा दिवस का आयोजन

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
रामबाग स्थित सुबोध महिला महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी की जयंति पर ‘अक्षय ऊर्जा दिवस’ विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से मनाया गया।
इस अवसर पर लगभग 60 छात्राओं ने सम्बन्धित विषय पर पोस्टर निर्माण एवं स्लोगन द्वारा प्रतियोगी रूप में अपने विचार रखे। प्राचार्या डॉ रेणु जोशी प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की तथा उपलब्ध संसाधनों के साथ वैज्ञानिक शोध पर भी बल दिया। महाविद्यालय के संयोजक वी सी डागा ने छात्राओं को पुरस्कृत किया और बताया कि इसी क्षेत्र में महाविद्यालय को राज्यस्तरीय प्रथम पुरस्कार का गौरव प्राप्त है और आगे भी इस दिशा में प्रयासरत होने की आवश्यकता है। आयोजन के संयोजक मंडल में डॉ. रूचि साबु , तारा चन्द बाडीवाल ने सफल कार्यक्रम हेतु सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

 



You may also like

Leave a Comment