Saturday, October 10, 2026 |
Home Corporate WorldAdCounty Media और Dailymotion के बीच रणनीतिक साझेदारी, AI-संचालित वीडियो विज्ञापन के नए द्वार खुलेंगे

AdCounty Media और Dailymotion के बीच रणनीतिक साझेदारी, AI-संचालित वीडियो विज्ञापन के नए द्वार खुलेंगे

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। जयपुर आधारित अग्रणी Digital-first AdTech कंपनी AdCounty Media India Ltd. और वैश्विक Video Platform Dailymotion ने भारतीय बाजार के लिए एक बड़े रणनीतिक सहयोग की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत Dailymotion की अगली पीढ़ी की विज्ञापन क्षमताओं, AI तकनीकों और उसके उन्नत Audience Platform ‘Audience Path’ को भारतीय विज्ञापनदाताओं के लिए पेश किया जाएगा। इस सहयोग का मुख्य उद्देश्य AdCounty Media के बढ़ते Advertising Technology Ecosystem के माध्यम से भारतीय Brands और Agencies को Dailymotion के अत्याधुनिक AI-संचालित वीडियो समाधानों तक सीधी पहुंच प्रदान करना है। इसके जरिए कंपनियां अधिक Smart और सटीक तरीकों से लक्षित दर्शकों तक पहुंच सकेंगी, जिससे Digital Video Advertising में नए अवसरों के द्वार खुलेंगे।

इस साझेदारी के केंद्र में Dailymotion की Agentic AI तकनीक ‘Ray’ है, जो Video Marketing की योजना, क्रियान्वयन और मापन के तरीके को पूरी तरह बदलने के लिए तैयार की गई है। यह Innovative Platform ‘Predict AI’, ‘Engage AI’, ‘Activate AI’ और ‘Measure AI’ जैसे चार बुनियादी स्तंभों पर काम करता है, जो Video Marketing के हर पहलू को कवर करते हैं। दुनिया भर के 191 देशों में मौजूद Dailymotion हर महीने 40 करोड़ से अधिक Visitors को आकर्षित करता है और इसके पास 5,000 से अधिक Premium Publishers का Network है। इस साझेदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए Dailymotion के Managing Director डॉ. विजय आनंद कुंदुरी ने कहा कि यह भारत में Digital Video Advertising के लिए एक शानदार अवसर है, जो पारंपरिक Video Buying से हटकर Brands को Intelligence के एक नए स्तर पर ले जाएगा। वहीं, AdCounty Media के Co-founder और Chief Revenue Officer डैल्फिन वर्गीस ने कहा कि यह सहयोग भारत में AI और Premium Video के क्षेत्र में एक व्यापक बदलाव की शुरुआत है। Mobile Growth, Performance Marketing और AI Optimisation में मजबूत पकड़ रखने वाली AdCounty Media इस साझेदारी के जरिए स्थानीय स्तर पर वैश्विक Media Opportunities को एकीकृत करने के अपने Vision को और मजबूत करेगी।



You may also like

Leave a Comment