Friday, July 10, 2026 |
Home Banking and InsuranceFinance Minister Sitharaman ने SBI की 5 नई शाखाओं और 34 ग्राहक सेवा केन्द्रों का वर्चुअल उद्घाटन किया

Finance Minister Sitharaman ने SBI की 5 नई शाखाओं और 34 ग्राहक सेवा केन्द्रों का वर्चुअल उद्घाटन किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के विशेष अवसर पर राजस्थान में State Bank of India की 5 नई शाखाओं और महिलाओं द्वारा संचालित 34 ग्राहक सेवा केन्द्रो (CSP) का वर्चुअल उद्घाटन वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा किया गया। साथ ही एसबीआई एलएचओ जयपुर द्वारा ‘सहायता- द लाइफ सेवर्स’ संस्था को सीएसआर के अन्तर्गत सहायता भी प्रदान की गई, जिसमे वित्त मंत्री के साथ एसबीआई के अध्यक्ष सीएस शेट्टी की उपस्थिति विडियो कॉन्फ्रेंसंग के माध्यम से रही।
इस अवसर पर वित मंत्री ने कहा कि SBI 51 करोड़ से अधिक ग्राहको के लिए एक विश्वसनीय भागीदार बना हुआ है, जो कई देशों की आबादी से भी अधिक है। बैंक सभी आय समूहों मे आर्थिक प्रगति के लिये अपनी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नियामक चुनौतियों और बाजार में व्यवधानों के बावजूद बैंक की विकास और नवाचार करने की क्षमता ने इसके नेतृत्व को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डिजिटल परिवर्तन अपनाकर, SBI ने ग्राहक अनुभवों को फिर से परिभाषित किया है, निर्बाध वितीय उत्पाद पेश किए है और परिचालन दक्षता को बढ़ाया है। साथ ही वित मंत्री ने नई शाखाओं व महिलाओं द्वारा संचालित ग्राहक सेवा केन्द्रो का उद्घाटन करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और इसे देश भर मे महिलाओ के लिए वितीय स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिये एसबीआई की प्रतिबद्धता में एक मील का पत्थर बताया।
‘सहायता- द लाइफ सेवर्स’ संस्था आपातकालीन चिकित्सा स्थितियों के मामले में जागरूकता फैलाने और त्वरित देखभाल का प्रशिक्षण देने के क्षेत्र में काम कर रही है । एसबीआई जयपुर सर्कल प्रमुख  संदीप भटनागर ने सहायता- द लाइफ सेवर्स’ संस्था की संस्थापक पद्मश्री डॉ. माया टंडन एवं उनकी टीम को चेक भेंट किया। भटनागर ने संस्था द्वारा किये गये सेवा कार्यों की सराहना की। डॉ. माया टंडन ने प्रस्तावित परियोजना के लिए वित्तीय सहायता के लिए बैंक को भी धन्यवाद दिया। इस धन राशि का उपयोग 10 पंचायत समितियों में सर्वेक्षण करने, प्रशिक्षण के लिए युवाओं की पहचान करने और आपातकालीन स्थितियों में उपयोग किए जाने वाले किट प्रदान करने के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर बैंक के महाप्रबंधक मदन एल एस, रितु गौड़, प्रबुद्ध कुमार, जयपुर ए.ओ. के उप महाप्रबंधक संजीव उपाध्याय, रीजनल मैनेजर एम जी ब्यास सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।

 



You may also like

Leave a Comment