Saturday, July 11, 2026 |
Home Banking and InsuranceSpice Money ने ‘भारत कनेक्ट’ से इस साल अब तक 95 लाख से अधिक ग्रामीण बिल भुगतान संबंधी लेनदेन दर्ज किए

Spice Money ने ‘भारत कनेक्ट’ से इस साल अब तक 95 लाख से अधिक ग्रामीण बिल भुगतान संबंधी लेनदेन दर्ज किए

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेेमेडीज/नई दिल्ली भारत के ग्रामीण फिनटेक क्षेत्र में अग्रणी और सहायक डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म Spice Money (डिजीस्पाइस टेक्नोलॉजीज की सहायक कंपनी) ने जनवरी से मई 2025 के बीच भारत बिलपे लिमिटेड (NPCI की इकाई) के प्लेटफॉर्म ‘भारत कनेक्ट’ के माध्यम से स्पाइस मनी ऐप पर 95 लाख से अधिक डिजिटल बिल भुगतान लेनदेन पूरे किए। स्पाइस मनी, बीबीपीएस ढांचे के अंतर्गत अधिकृत बीबीपीओयू (क्चक्चक्कह्र) लाइसेंसधारी है, जो ग्रामीण नागरिकों को सुरक्षित और भरोसेमंद बिल भुगतान की सुविधा प्रदान करता है।
स्पाइस मनी के फाउंडर और सीईओ दिलीप मोदी ने कहा कि हमें गर्व है कि हम भारत का नं. 1 सहायक बिल भुगतान प्लेटफॉर्म हैं और एक अधिकृत बीबीपीओयू (BBPOU) लाइसेंसधारी के रूप में देश के अंतिम छोर तक सुरक्षित, भरोसेमंद और नियामक-समर्थित वित्तीय सेवाएँ पहुँचा रहे हैं। दरअसल हमारी इस सफलता के पीछे असली ताकत हमारे 15 लाख से अधिक अधिकारियों के मजबूत नेटवर्क में है — ये स्थानीय नैनोप्रेन्योर अपने समुदायों के लिए डिजिटल भुगतान को सरल बनाते हैं और उन्हें भरोसे, पहचान और सेवा भाव से सहायता प्रदान करते हैं। एनपीसीआई भारत बिलपे लिमिटेड की मैंनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, नूपुर चतुर्वेदी ने कहा: “स्पाइस मनी जैसे सहायक प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से बिल भुगतान लेनदेन में हो रही वृद्धि यह दर्शाती है कि अंतिम छोर के एजेंट इस दृष्टि को साकार करने में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।



You may also like

Leave a Comment