Wednesday, July 1, 2026 |
Home AutomobileSonalika ने अब तक की सर्वाधिक घरेलू YTD बिक्री 63,136 ट्रैक्टर्स के साथ नया उच्च प्रदर्शन दर्ज किया

Sonalika ने अब तक की सर्वाधिक घरेलू YTD बिक्री 63,136 ट्रैक्टर्स के साथ नया उच्च प्रदर्शन दर्ज किया

घरेलू उद्योग के प्रदर्शन की तुलना में 7 गुना वृद्धि दर्ज करने के साथ मार्किट शेयर में लगातार बढ़त हासिल की

by Business Remedies
0 comments
sonalika

· कंपनी का ख़ास प्रदर्शन दुनिया के सबसे बड़े ट्रैक्टर बाज़ार में ब्रांड की अनुकूलित कृषि समाधान प्रदान करने में निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर 2024: भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड सोनालीका ट्रैक्टर्स वित्त वर्ष’25 में एक नया बेंचमार्क प्रदर्शन स्थापित करने और ट्रैक्टर उद्योग के पावरहाउस के रूप में अपनी क्षमता फिर से साबित करके उत्साहित है। सबसे बड़े त्योहारी सीज़न की शुरुआत में, कंपनी ने अपनी अब तक की सर्वाधिक YTD घरेलू बिक्री 63,136 ट्रैक्टर्स दर्ज की है और घरेलू उद्योग में मार्किट शेयर में बढ़ोतरी दर्ज करने वाले प्रमुख ब्रांड में से एक रहा। कंपनी ने उद्योग के प्रदर्शन की तुलना में 7 गुना अधिक वृद्धि दर्ज करते हुए शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है और यह दुनिया के सबसे बड़े ट्रैक्टर बाज़ार में ब्रांड द्वारा अनुकूलित कृषि समाधान प्रदान करने की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करता है।

किसानों के लिए बढ़िया फसल सुनिश्चित करने वाले अनुकूलित ट्रैक्टर बनाने में सोनालीका का लचीलापन और गति ने ब्रांड को 17 लाख से अधिक किसान परिवारों के लिए घरेलू नाम बना दिया है। कृषि मशीनीकरण बढ़ाने हेतु ब्रांड की प्रतिबद्धता केंद्र सरकार के हालिया प्रयास से भी मेल खाती है जो तकनीकी रूप से उन्नत कृषि समाधानों के इस्तेमाल करते हुए किसान उत्पादकता बढ़ाने पर ज़ोर देती है। सोनालीका ने किसानों को उत्तम कीमतों पर नए कृषि तकनीक को अपनाने में मदद करने हेतु अपना वार्षिक ऑफर ‘सोनालीका हैवी ड्यूटी धमाका’ पहले ही लॉन्च कर दिया है जिससे किसान सभी मौसमों में सफलता हासिल कर सकते हैं।

ख़ास प्रदर्शन पर अपने विचार साझा करते हुए, श्री रमन मित्तल, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड, ने कहा, “प्रत्येक किसान की खेती में ज़रूरतें अलग होती हैं और इसलिए, अनुकूलित कृषि समाधान प्रदान करने का एक विशिष्ट दृष्टिकोण आवश्यक है, जो पहले से ही हमारे डी एन ए में गहराई से बसा हुआ है। ट्रैक्टर उद्योग के लिए हमारे अद्वितीय प्रस्ताव ने हमें अब तक की सर्वाधिक YTD घरेलु बिक्री 63,136 ट्रैक्टर्स और भारत में लगातार मार्किट शेयर में बढ़ोतरी दर्ज करने में सक्षम बनाया है। घरेलु उद्योग के प्रदर्शन की तुलना में हमने 7 गुना वृद्धि दर्ज की है और यह पुष्टि करता है कि ट्रैक्टरों में अनुकूलित कृषि तकनीक अपनाना कृषक समुदाय में तेज़ी से बढ़ रहा है।

सफल ‘मेक-इन-इंडिया’ पहल का एक दशक पूरा होने के दौरान दुनिया का ध्यान भारत में गुणवत्तापूर्ण मैन्युफैक्चरिंग पर लगातार केंद्रित हुआ है और हम नंबर 1 ट्रैक्टर एक्सपोर्ट ब्रांड के रूप में भारतीय ट्रैक्टर उद्योग विकास गाथा का नेतृत्व करने वाला एक गौरवान्वित घरेलू ब्रांड भी बने हुए हैं। कृषि में तकनीक को अपनाने की दिशा में केंद्र सरकार का हालिया प्रयास सोनालीका की प्रतिबद्धता के अनुरूप है जिसमें कृषि मशीनीकरण द्वारा संचालित उत्पादकता हासिल करना शामिल है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं कि किसान सर्वोत्तम हैवी ड्यूटी ट्रैक्टरों से लैस रहें।”



You may also like

Leave a Comment