बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 12 से 18 जुलाई के सप्ताह के दौरान 1,07,92,299 सौदों में कुल रु. 12,41,806.62 करोड़ का टर्नओवर दर्ज हुआ। कीमती धातुओं का सूचकांक बुलडेक्स के जुलाई वायदा में 505 अंक की मूवमेंट देखने मिली।
कीमती धातुओं के वायदाओं में सोना-चांदी में एमसीएक्स पर 8,33,294 सौदों में कुल रु.74,089.11 करोड़ का कारोबार हुआ। सोना के अनुबंधों में एमसीएक्स सोना अगस्त वायदा प्रति 10 ग्राम सप्ताह की शुरुआत में रु. 73,204 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.74,731 और नीचे में रु.72,919 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु.844 के ऊछाल के साथ रु.74,155 के भाव पर पहुंचा। इसके सामने गोल्ड-गिनी जुलाई कांट्रैक्ट प्रति 8 ग्राम रु.759 ऊछलकर रु. 59,830 और गोल्ड-पेटल जुलाई कांट्रैक्ट प्रति 1 ग्राम रु. 88 बढक़र रु.7,297 के भाव हुए। सोना-मिनी अगस्त वायदा प्रति 10 ग्राम रु.73,040 के भाव से खूलकर, रु.760 चढक़र रु.73,965 के स्तर पर पहुंचा। चांदी के वायदाओं में चांदी सितंबर वायदा प्रति 1 किलो सप्ताह की शुरुआत में रु. 94,011 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.94,054 और नीचे में रु. 91,391 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु. 2418 की गिरावट के साथ रु.91,772 बंद हुआ। चांदी-मिनी अगस्त कांट्रैक्ट रु. 2334 लुढक़कर रु. 91,759 और चांदी-माईक्रो अगस्त कांट्रैक्ट रु.2,334 गिरकर रु.91,744 बंद हुआ।
मेटल्स के वायदाओं में एमसीएक्स पर 95,902 सौदों में रु.15,120.05 करोड़ का कारोबार हुआ। एल्यूमीनियम जुलाई वायदा प्रति 1 किलो रु. 6.60 घटकर रु.221.85 और जस्ता जुलाई वायदा रु.7 घटकर रु.266 के स्तर पर पहुंचा। इसके सामने तांबा जुलाई कांट्रैक्ट रु.28.10 घटकर रु. 827.90 और सीसा (लेड) जुलाई कांट्रैक्ट रु.1.50 घटकर रु. 188 के भाव हुए।
ऊर्जा सेगमेंट के वायदाओं में एमसीएक्स पर 6,77,218 सौदों में कुल रु.25,174.46 करोड़ का कारोबार हुआ। कू्रड ऑयल जुलाई वायदा सप्ताह की शुरुआत में रु.6,920 के भाव से खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.7,006 और नीचे में रु.6,720 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में प्रति 1 बैरल रु.80 बढक़र रु. 6,973 हुआ, जबकि नैचुरल गैस जुलाई वायदा प्रति 1 एमएमबीटीयू रु.12.60 घटकर रु. 177.80 बंद हुआ।
कृषि जिंसों में एमसीएक्स पर 928 सौदों में रु.54.91 करोड़ का कारोबार हुआ। कॉटन केंडी जुलाई वायदा प्रति 1 केंडी रु.57,800 के भाव पर खूलकर, सप्ताह के दौरान इंट्रा-डे में ऊपर में रु.57,810 और नीचे में रु.56,320 के स्तर को छूकर, सप्ताह के अंत में रु. 1,190 की गिरावट के साथ रु. 56,790 के स्तर पर पहुंचा। मेंथा तेल के वायदाओं में जुलाई कांट्रैक्ट प्रति 1 किलो रु.7.80 बढक़र रु.957.30 हुआ।
कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर कीमती धातुओं में सोना के वायदाओं में 1,31,030 सौदों में रु. 29,839.05 करोड़ के 40,400.442 किलो और चांदी के वायदाओं में 7,02,264 सौदों में कुल रु. 44,250.06 करोड़ के 4,758.476 टन का व्यापार हुआ। ऊर्जा सेगमेंट में कू्रड ऑयल के वायदाओं में 1,17,925 सौदों में रु.9,915.73 करोड़ के 1,44,79,500 बैरल और नैचुरल गैस के वायदाओं में 3,10,928 सौदों में रु.13,198 करोड़ के 722708750 एमएमबीटीयू का कारोबार हुआ। कृषि जिंसों में कॉटन केंडी के वायदाओं में 60 सौदों में रु.18.25 करोड़ के 3264 केंडी, मेंथा तेल के अनुबंधों में 868 सौदों में रु.36.66 करोड़ के 383.4 टन का कारोबार हुआ।
ओपन इंटरेस्ट सप्ताह के अंत में एमसीएक्स पर सोना के वायदाओं में 26,311.744 किलो और चांदी के वायदाओं में 1,162.665 टन, क्रूड ऑयल में 797300 बैरल और नैचुरल गैस में 66113750 एमएमबीटीयू और कॉटन केंडी में 17040 केंडी, मेंथा तेल में 307.8 टन के स्तर पर पहुंचा।
इंडेक्स फ्यूचर्स की बात करें तो, एमसीएक्स पर सप्ताह के दौरान बुलडेक्स वायदा में 482 सौदों में रु.46.74 करोड़ के 493 लोट्स का व्यापार हुआ। ओपन इंटरेस्ट बुलडेक्स वायदा में 183 लॉट्स के स्तर पर था। बुलडेक्स जुलाई वायदा 18,911 के स्तर पर खूलकर, 505 अंक की मूवमेंट के साथ 33 अंक बढक़र 18,956 के स्तर पर पहुंचा।
ऑप्शंस की बात करें तो, ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में एमसीएक्स पर 91,84,475 सौदों में रु.11,27,321.35 करोड़ का नॉशनल टर्नओवर दर्ज हुआ। सोना के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.99,876.81 करोड़, चांदी और चांदी-मिनी के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.15,450.17 करोड़ का कारोबार हुआ। ऊर्जा सेगमेंट के ऑप्शंस में क्रूड ऑयल के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.9,28,561.83 करोड़ और नैचुरल गैस के कॉल और पुट ऑप्शंस में रु.78,857.33 करोड़ का कारोबार हुआ।

