Tuesday, June 30, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘Solve Plastic Products Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘Solve Plastic Products Limited’ का IPO

निवेशक 16 अगस्त तक कर सकेंगें आवेदन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। केरल के कोल्लम आधारित ‘Solve Plastic Products Limited’ विभिन्न प्रकार के यूपीवीसी पाइप और रिजिड पीवीसी इलेक्ट्रिकल कंड्यूइट्स का निर्माण एवं “बालकोपाइप्स” ब्रांडनेम के तहत बिक्री करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा अतिरिक्तसंयंत्र और मशीनरी की खरीद के लिए पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु NSE Emerge Platform  पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर १६ अगस्त को बंद होगा।

यह करती है कंपनी: 1994 में स्थापित, सॉल्व प्लास्टिक प्रोडक्ट्स लिमिटेड यूपीवीसी पाइप (अनप्लास्टिक पॉलीविनाइल क्लोराइड) और रिजिड पीवीसी इलेक्ट्रिकल कंड्यूइट्स की एक विस्तृत श्रृंखला बनाती है और उन्हें “बालकोपाइप्स” ब्रांडनेम के तहत बिक्री करती है। कंपनी की केरल में 3 विनिर्माण इकाइयाँ और तमिलनाडु में 1 सुसज्जित विनिर्माण इकाई है।

वित्तीय प्रदर्शन : वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 55.77 करोड़ रुपए एवं 40.71 लाख रुपए की कर पश्चात शुद्ध हानि, वित्त वर्ष 2023 में 62.25 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 1.20 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 47.15 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 1.42 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में तक कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 9.13 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में तक कंपनी की कुल असेट्स 22.11 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 4.38 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 1.32 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 11.36 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.23 गुना का है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार पर अधिक नहीं है।

IPO  के संबंध में जानकारी: ‘Solve Plastic Products Limited’ का IPO NSE Emerge Platform पर आज खुलकर 16 अगस्त 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 91 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 10 रुपए फेसवैल्यू के 13,02,000 शेयर जारी कर 11.85 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है। IPO का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी फिनश्योर मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment