जयपुर। गुजरात के आनंद आधारित प्रमुख सोलर कंपनी सोलेक्स एनर्जी लिमिटेड ने 31 मार्च 2025 को समाप्त दूसरी छमाही और वार्षिक वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं।
उक्त अवधि में कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन शानदार रहा है।
वित्तीय परिणाम: कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार 31 मार्च 2025 को समाप्त दूसरी छमाही में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 274.26 करोड़ रुपए के मुकाबले 42.80 फीसदी बढ़कर 391.65 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 8 करोड़ रुपए के मुकाबले 272.12 फीसदी बढ़कर 29.77 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 368.01 करोड़ रुपए से 80.92 फीसदी बढ़कर 665.82 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 8.73 करोड़ रुपए के मुकाबले 390.14 फीसदी बढ़कर 42.79 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
कंपनी की बोर्ड मीटिंग में निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 0.55 रुपए का अंतिम लाभांश घोषित किया है।
कारोबारी गतिविधियां: सूरत में मुख्यालय वाली सोलेक्स एनर्जी 1995 से ही संधारणीय ऊर्जा में अग्रणी रही है। एनएसई इमर्ज पर सूचीबद्ध पहले भारतीय सौर ब्रांड के रूप में, सोलेक्स प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उच्च-स्तरीय फोटोवोल्टिक मॉड्यूल बनाने और व्यापक ईपीसी सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है। गुजरात के ताड़केश्वर में कंपनी की वैश्विक फैक्ट्री में पीवी मॉड्यूल के लिए 1.5 GW उत्पादन क्षमता है। सोलेक्स के पास घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों के लिए प्रमुख प्रमाणपत्र हैं और यह कई देशों को निर्यात करता है। एक विश्वसनीय ओईएम प्रदाता के रूप में, कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ब्रांडों की सेवा करती है। स्थिरता, गुणवत्ता और प्रतिबद्धता के मूल मूल्यों पर निर्मित, कंपनी केवल एक सौर कंपनी होने से आगे बढ़कर आपके पीवी मॉड्यूल और ईपीसी आवश्यकताओं को पूरा करने में संलग्न प्रमुख कंपनी है।

