जयपुर, 21 जुलाई 2025: भारत के सबसे विश्वसनीय सोलर ब्रांड्स में से एक, सोलैक्स एनर्जी लिमिटेड (एनएसई : सोलैक्स) ने जयपुर में दो अत्याधुनिक सोलर प्रोडक्ट्स लॉन्च किए। राजस्थान में सोलैक्स के स्ट्रेटेजिक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस लॉन्च का उद्देश्य राज्य में बढ़ रही रीन्यूएबल एनर्जी की मांग की आपूर्ति मज़बूत, कुशल और जलवायु-प्रतिरोधी सोलर टेक्नोलोजी से करना है।
सोलैक्स एनर्जी ने राजस्थान की तेज गरमी वाली खास जलवायु और उच्च सौर विकिरण वाले क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए दो नए सोलर मॉड्यूल प्रस्तुत किए गए। पहले मोड्यूल का नाम है -Tapi R.यह भारत का पहला रेक्टेंगुलर सेल मॉड्यूल है, जिसमें N-Type TOPCon तकनीक का उपयोग किया गया है। यह 595 से 625 वाट की पावर आउटपुट रेंज और 23.14% मॉड्यूल एफिशिएंसी के साथ आता है। इसमें 132 हाफ-कट रेक्टेंगुलर सेल्स हैं, जो बेहतर थर्मल टोलरेन्स रखने के साथ उच्च ऊर्जा उत्पादन करते है तथा कम रोशनी में भी अच्छी तरह काम करते हैं। इसमें 12 साल की प्रोडक्ट वारंटी और 30 साल की परफॉर्मेंस गारंटी दी गई है। यह प्रोडक्ट रूफटॉप से लेकर बड़े प्रोजेक्ट्स में भी उपयोगी है।
तापी सीरीज का दूसरा प्रोडक्ट है एक N-Type ड्यूल ग्लास मॉड्यूल , जिसकी पावर रेंज 570 से 595 वाट है । इसमें 144 हाफ-कट सेल्स हैं। यह 23.03% मॉड्यूल एफिशिएंसी प्रदान करता है। ड्यूल ग्लास डिज़ाइन इसे राजस्थान की तेज़ गर्मी, धूल और यूवी किरणों से बेहतर सुरक्षा, पीआईडी रेजिस्टेंस और अधिक ताकत प्रदान करता है। यह भी 12 साल की प्रोडक्ट वारंटी और 30 साल की परफॉर्मेंस गारंटी के साथ आता है।
सोलैक्स एनर्जी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री चेतन शाह ने कहा, “हमारी ग्राहक-केंद्रित सोच ही हमें इनोवेशन करने के लिए प्रेरित करती है। ये नए प्रोडक्ट्स खासतौर पर राजस्थान जैसी जलवायु में पूरी एफिशिएंसी के साथ-साथ वास्तविक परिस्थितियों में मजबूती और विश्वसनीयता के साथ काम करने के लिए तैयार किए गए है। चाहे वह रूफटॉप प्रोजेक्ट हो, यूटिलिटी-स्केल डेवलपमेंट हो या कैप्टिव पावर—हमारे मॉड्यूल लंबे समय तक अच्छी परफोर्मन्स के लिए बनाए गए हैं।”
श्री शाह ने कहा,“सोलैक्स की पहचान है मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता। हमारे उत्पाद उच्च गुणवत्ता के साथ प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध होते हैं। लोन्ग टर्म रीटर्न्स के लिए ईपीसी कंपनियों, डेवलपर्स और एंड-कंज्यूमर्स को सही मार्गदर्शन और सहायता देने के लिए हम हमेशा तैयार होते हैं।”
सोलैक्स के प्रमुख पार्टनर्स व बैंकिंग प्रतिनिधियों के उपरांत लीडरशिप टीम में से कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री चेतन शाह , डायरेक्टर श्री पीयूष चांडक और डायरेक्टर श्री विपुल शाह ने दो अत्याधुनिक सोलर प्रोडक्ट्स लॉन्च किए।
सोलैक्स अब राजस्थान में अपने पार्टनर नेटवर्क और स्थानीय टीम को मज़बूती प्रदान करते हुए, ग्राहक सेवा, टेक्निकल कन्सल्टेशन और कस्टमर एन्गेजमेन्ट को प्राथमिकता दे रही है। कंपनी सस्टेनेबल एनर्जी को विश्वसनीय प्रोडक्टस् और एक्सपर्ट सपोर्ट के द्वारा जन-जन तक पहुँचाना चाहती है।

