Wednesday, July 8, 2026 |
Home Corporate Worldरिटेल व एचएनआई निवेशकों के वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने और Financial Products Distribution Service क्षेत्र में काम करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘Sodhani Capital Limited’

रिटेल व एचएनआई निवेशकों के वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने और Financial Products Distribution Service क्षेत्र में काम करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘Sodhani Capital Limited’

29 सितम्बर को खुलकर 1 अक्टूबर 2025 को बंद होगा कंपनी का आईपीओ

by Business Remedies
0 comments
Sodhani Capital Limited

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। जयपुर आधारित ‘सोढानी कैपिटल लिमिटेड’एचएनआई निवेशकों के वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने और फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन सर्विस क्षेत्र में काम करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा मुंबई, महाराष्ट्र में एक कार्यालय परिसर के अधिग्रहण, ब्रांड दृश्यता बढ़ाने हेतु वित्तपोषण व्यय, म्यूचुअल फंड निवेश आवेदन का विकास, नए कार्यालय परिसर और मौजूदा कार्यालय परिसर के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (सॉफ्टवेयर सहित हार्डवेयर) इंफ्रास्ट्रक्चर प्राप्त करने हेतु व्यय की पूर्ति, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति और प्रस्तावित कार्यालय परिसर के लिए आंतरिक कार्य राशि जुटाने हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के प्रोस्पेक्ट्स से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

कारोबारी गतिविधियां: 1992 में निगमित, सोढानी कैपिटल लिमिटेड एक फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म है। यह कंपनी रिटेल निवेशकों और हाई नेटवर्थ वाले व्यक्तियों (एचएनआई) के लिए म्यूचुअल फंड पर केंद्रित वित्तीय उत्पाद वितरण सेवाएँ प्रदान करती है ताकि उन्हें अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिल सके। कंपनी जयपुर में सेमिनार और परामर्श आयोजित करती है और यहाँ मजबूत उपस्थिति रखती है। यह वेबिनार, ऑनलाइन सेवाएँ भी प्रदान करती है और विविध म्यूचुअल फंड उत्पादों के लिए शीर्ष परिसंपत्ति प्रबंधकों के साथ साझेदारी करती है।

बिजऩेस मॉडल: कंपनी विशेष रूप से टियर-II और टियर-III शहरों में ग्राहक फोकस, तकनीक और मज़बूत प्रशासन के तीन स्तंभों पर काम करती है। कंपनी विविध ग्राहकों की सेवा के लिए भौतिक उपस्थिति को डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के साथ जोड़ती है।
परिचालन संरचना: कंपनी व्यवसाय विकास, मार्केटिंग और कुशल प्रक्रिया प्रबंधन के माध्यम से विकास को गति देती है और एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (एएमसी) से वितरण कमीशन के माध्यम से राजस्व अर्जित करती है।
ग्राहक जुड़ाव: कंपनी मानवीय विशेषज्ञता को डिजिटल उपकरणों के साथ जोड़ती है, कार्यशालाओं के माध्यम से वित्तीय शिक्षा प्रदान करती है, खुदरा निवेशकों, एसएमई, एचएनआई आदि को सेवा प्रदान करती है और जयपुर, राजस्थान में कंपनी की मज़बूत उपस्थिति है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 2.48 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 1.20 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 3.75 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 2.21 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 4.13 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 2.18 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 53.26 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की कुल असेट 7.60 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 7.42 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 1.16 और कुल कर्ज 0.05 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.07 का है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार ना के बराबर है।

प्रवर्तकों का अनुभव
54 वर्षीय राजेश कुमार सोढानी कंपनी के प्रमोटर हैं और उन्होंने कंपनी के रणनीतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (वित्त) में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान (एनआईएसएम) से शोध विश्लेषक और निवेश सलाहकार के रूप में प्रमाणपत्र प्राप्त किए हैं। वित्त क्षेत्र में 34 वर्षों के अनुभव के साथ, श्री सोढानी ने म्यूचुअल फंड, सेवानिवृत्ति योजना, बचत, निवेश और बीमा में व्यापक विशेषज्ञता हासिल की है। वो आम व्यक्तिको फाइनेंशियल ट्रेनिंग के बहुत शौकीन है । अब तक 70000 से ज्यादा लोगों को ट्रेनिंग दे चुके है ।

47 वर्षीय प्रिया सोढानी कंपनी की प्रमोटर हैं। वे कंपनी के निगमन के समय कंपनी की प्रारंभिक सदस्य थीं। उनके पास कला में स्नातक की डिग्री है। अपनी भूमिका में, उन्होंने विशेष रूप से वित्तीय साक्षरता, बीमा उत्पादों और संबंधित क्षेत्रों में कंपनी को रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन क्षेत्रों में उनकी विशेषज्ञता ने संगठन को अपनी पेशकशों को बेहतर बनाने और समग्र ग्राहक जुड़ाव में सुधार करने में सक्षम बनाया है।

26 वर्षीया रितिका सोढानी कंपनी की प्रमोटर और प्रबंध निदेशक हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही नेतृत्व और दूरदर्शिता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने जयपुर से प्रबंधन में स्नातकोत्तर किया है। ष्टस्नक्क (सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर) उन्होंने म्यूचुअल फंड वितरक के रूप में 6 साल का करियर सफलतापूर्वक बनाया है और वित्तीय नियोजन में विश्वसनीयता और विशेषज्ञता के लिए ख्याति अर्जित की है। उनका दृढ़ विश्वास है कि वित्तीय स्वतंत्रता व्यक्तिगत विकास और सामाजिक प्रगति की आधारशिला है। अपनी पहलों के माध्यम से, वे महिलाओं को उनकी आकांक्षाओं को प्राप्त करने और वित्तीय दुनिया में बाधाओं को तोडऩे में सक्रिय रूप से सहायता करती हैं। उनके मार्गदर्शन में, कंपनी ने वित्तीय सफलता को एक मिशन-संचालित दृष्टिकोण के साथ महत्वपूर्ण वृद्धि हासिल की है। वित्तीय और सामाजिक दोनों तरह से सकारात्मक बदलाव लाने की उनकी क्षमता, उन्हें महत्वाकांक्षी नेतृत्वकर्ता के लिए एक आदर्श के रूप में अलग करती है।

34 वर्षीय अजीत शाह कंपनी के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक हैं। वे वित्तीय साक्षरता और प्रबंधन के क्षेत्र में एक पेशेवर हैं, जो व्यक्तियों और व्यवसायों को वित्तीय ज्ञान से सशक्त बनाने के अपने समर्पण के लिए जाने जाते हैं। वित्तीय उत्पादों के वितरण के क्षेत्र में उनका कुल अनुभव 15 वर्षों से अधिक है। उन्होंने वित्तीय जागरूकता बढ़ाने और सूचित निर्णय लेने को बढ़ावा देने पर केंद्रित अपना करियर बनाया है।

24 वर्षीया आस्था सोढानी कंपनी की प्रमोटर और पूर्णकालिक निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। वे युवा ऊर्जा और रणनीतिक कौशल का मिश्रण हैं। उन्होंने मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की डिग्री हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने व्यवसाय प्रबंधन और फाइनेंस में मजबूत आधार तैयार किया है, जिससे वे वित्तीय क्षेत्र की जटिलताओं को आत्मविश्वास के साथ समझ पाती हैं। कम समय में उन्होंने वित्तीय उत्पादों को समझने की क्षमता का प्रदर्शन किया है।

 

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘सोढानी कैपिटल लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर 29 सितंबर को खुलकर 1 अक्टूबर 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 10 रुपए फेसवैल्यू के 21,00,000 शेयर 51 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 10.71 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 2000 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी बोनान्ज़ा पोर्टफोलियो लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment