Saturday, March 14, 2026 |
Home » SKODA Auto India ने जयपुर में दो नए शोरूम शुरू किए, Rajasthan में टचपॉइंट्स की संख्‍या हुई 14

SKODA Auto India ने जयपुर में दो नए शोरूम शुरू किए, Rajasthan में टचपॉइंट्स की संख्‍या हुई 14

2025 के अंत तक 350 टचपॉइंट्स तक पहुंचने का लक्ष्‍य

by Business Remedies
0 comments

जयपुर, 18 जून 2025: प्रीमियम कार निर्माता SKODA Auto India ने उत्‍तर भारत में अपने नेटवर्क को और मजबूत करते हुए जयपुर में दो नए सेल्‍स आउटलेट्स की शुरुआत की है। ये शोरूम सिकर रोड स्थित विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया (वीकेआई) और राजा पार्क क्षेत्र में स्‍थापित किए गए हैं। इनकी शुरुआत साइशा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से की गई है। इन दो नई शाखाओं के साथ जयपुर में स्‍कोडा के कुल 6 टचपॉइंट्स हो गए हैं, जबकि पूरे राजस्‍थान में इनकी संख्‍या बढ़कर 14 हो गई है। कंपनी आधुनिक शोरूम अनुभव और उत्‍कृष्‍ट उत्‍पादों के माध्‍यम से ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित यह शोरूम 2,375 वर्गफुट में फैला है और यहां 3 डिस्‍प्‍ले कारें प्रदर्शित की जा सकती हैं, जबकि राजा पार्क का शोरूम 3,000 वर्गफुट का है, जहां 4 कारें डिस्प्ले की जा सकती हैं। दोनों आउटलेट्स स्‍कोडा की ‘मॉडर्न सॉलिड’ डिज़ाइन लैंग्वेज और ग्राहक-केन्‍द्रित अनुभव को दर्शाते हैं।

SKODA Auto India के ब्रांड डायरेक्‍टर  आशीष गुप्‍ता ने कहा, “जयपुर उत्‍तर भारत के हमारे नेटवर्क विस्‍तार में एक अहम बाजार है। ये नए शोरूम हमें अपने ब्रांड की मौजूदगी बढ़ाने और और ज्‍यादा ग्राहकों तक पहुंचने में मदद करेंगे। हमारा लक्ष्‍य है कि 2025 के अंत तक देशभर में 350 कस्टमर टचपॉइंट्स तक पहुंचा जाए।” इशा मोटर्स के डीलर प्रिंसिपल श्री साई गिरिधर ने कहा, “स्‍कोडा ऑटो इंडिया के साथ साझेदारी कर जयपुर में अपने नेटवर्क का विस्‍तार करना हमारे लिए गर्व की बात है। इन शोरूम्स के जरिए हम शहर के आधुनिक कार खरीदारों को एक बेहतरीन और ग्राहक-केंद्रित रिटेल अनुभव देने के लिए तत्‍पर हैं।”

ग्राहकों के और करीब : इन नई शाखाओं में ग्राहक स्‍कोडा की पूरी प्रोडक्‍ट रेंज का अनुभव ले सकते हैं, जिसमें हाल ही में लॉन्‍च की गई काइलैक, कोडियाक, स्लाविया और कुशाक शामिल हैं। कंपनी की सुपरकेयर, सर्विस पैकेजेस और एक्सटेंडेड वारंटी जैसी पहलें यह सुनिश्चित करती हैं कि ग्राहकों को एक सहज और भरोसेमंद ओनरशिप अनुभव मिले।



You may also like

Leave a Comment