बिजनेस रेमेडीज। मध्यप्रदेश के धार आधारित कंपनी ‘Shree Tirupati Balaji Agro Trading Company Ltd’ विभिन्न प्रकार के फ्लेक्सिबल इंटरमीडिएट बल्क कंटेनर्स का निर्माण एवं बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया उधारों का आंशिक या पूर्ण पुनर्भुगतान और/या पूर्व भुगतान, कुछ बकाया उधारों के आंशिक या पूर्ण पुनर्भुगतान और/या पूर्व भुगतान के लिए सहायक कंपनियों HPPL, STBFL and JPPL में निवेश करने, कंपनी की वृद्धिशील कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण के लिए सहायक कंपनियों एचपीपीएल, एसटीबीएफएल और जेपीपीएल में निवेश और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई और एनएसई मैनबोर्ड पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 9 सितम्बर को बंद होगा।
यह करती है कंपनी: अक्टूबर 2001 में स्थापित, Shree Tirupati Balaji Agro Trading Company Ltd घरेलू और विदेशी बाजारों के लिए फ्लेक्सिबल इंटरमीडिएट बल्क कंटेनर (एफआईबीसी), यानी लार्ज फ्लेक्सिबल बैग एवं वूवन सेकस्, वूवन फेब्रिक्स, नैरो फेब्रिक्स और टेपस् जैसे अन्य औद्योगिक पैकेजिंग उत्पादों का निर्माण और बिक्री करती है।
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 453.79 करोड़ रुपए एवं 13.66 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 478.14 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 20.72 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 552.82 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 36.07 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का राजस्व एवं कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 6.53 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की कुल असेट्स 516.94 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 173.07 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 106.24 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 243.69 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 1.41 गुना का है।
IPO के संबंध में जानकारी: ‘Shree Tirupati Balaji Agro Trading Company Ltd.’ का आईपीओ बीएसई और एनएसई मैनबोर्ड पर आज खुलकर 9 सितम्बर,2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेशवैल्यू के 14,750,000 फे्रश इक्विटी शेयर 78 से 83 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 122.43 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। कंपनी के निवेशकों द्वारा ऑफर फोर सेल के माध्यम से 56,90,000 शेयर बिक्री कर 47.23 करोड़ रुपए हासिल किए जायेंगे। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर पीएनबी इंवेस्टमेंट सर्विसेज लिमिटेड और यूनीस्टोन केपिटल प्राईवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

