Thursday, July 23, 2026 |
Home Business Remediesआज खुलेगा ‘My Mudra Fincorp Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘My Mudra Fincorp Limited’ का IPO

निवेशक 9 सितम्बर, 2024 तक कर सकेंगें कंपनी के IPO में ओवदन

by Business Remedies
0 comments
My Mudra Fincorp Limited

बिजनेस रेमेडीज। नई दिल्ली आधारित ‘My Mudra Fincorp Limited’ देश के प्रमुख बैंकों और NBFC company  के लिए कॉरर्पोरेट पॉर्टनर के रूप में काम करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा लिए गए कुछ उधार के एक हिस्से का पुनर्भुगतान, प्रौद्योगिकी विकास और डिजिटल बुनियादी ढांचे में निवेश, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 9 सितम्बर को बंद होगा।

यह करती है कंपनी:  My Mudra Fincorp Limited का इनकॉर्पोरेशन वर्ष 2013 में हुआ था और कंपी देश में प्रमुख बैंकों और एनबीएफसी के लिए एक चैनल पार्टनर (डीएसए) के रूप में कार्य करती है। कंपनी वित्तीय उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला के वितरण और बिक्री में माहिर है। एक चैनल पार्टनर के रूप में, कंपनी संदर्भित ग्राहकों को सुरक्षित ऋण जैसे गृह और संपत्ति ऋण, असुरक्षित ऋण जैसे व्यवसाय और व्यक्तिगत ऋण, पेशेवर ऋण और क्रेडिट कार्ड प्रदान करती है। कंपनी ने बीमा उत्पादों की बिक्री को शामिल करने के लिए अपनी सेवाओं का भी विस्तार किया है। कंपनी के ग्राहकों में निजी व्यक्ति, व्यवसाय और चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) और कंपनी सचिव (सीएस) जैसे पेशेवर शामिल हैं। 31 मई, 2024 तक, My Mudra Fincorp Limited में 143 कर्मचारी कार्यरत थे, जिनमें आईटी और सीआरएम विकास टीम के 10 कर्मचारी कार्यरत थे।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 28.46 करोड़ रुपए एवं 46.86 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 53.55 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 3.46 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 71.14 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 8.35 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का राजस्व एवं कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 11.76 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की कुल असेट्स 30.27 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 16.79 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 16.78 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 9.64 रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज नेटवर्थ के मुकाबले कम है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार ना के बराबर है।

IPO के संबंध में जानकारी: ‘My Mudra Fincorp Limited’ का IPO NSE Emerge Platform पर आज खुलकर 9 सितम्बर, 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 30,24,000 शेयर 104 रुपए से 110 रुपए के रुपए के भाव से जारी कर 33.26 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का मार्केट लॉट साईज 1200 शेयरों का है। IPO का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर हेम सिक्योरीटीज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment