Tuesday, May 19, 2026 |
Home Share Marketहरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 23,800 स्तर से ऊपर

हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 23,800 स्तर से ऊपर

by Business Remedies
0 comments

मुंबई/26 दिसंबर/आईएएनएस। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के पीएसयू बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस और मेटल सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही थी।
सुबह करीब 9:37 बजे सेंसेक्स 271.68 अंक या 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,744.55 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 84.85 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,812.50 पर कारोबार कर रहा था।
बाजार का रुख सकारात्मक रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,142 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थेए जबकि 795 शेयर लाल निशान में थे।
जानकारों के अनुसार, बाजार को राजकोषीय और मौद्रिक प्रोत्साहन दोनों की उम्मीद होगी। ये उम्मीदें निकट भविष्य में बाजार को कंसोलिडेशन फेज में रख सकती हैं।
जानकारों ने आगे कहा कि बजट और मौद्रिक नीति के बाद बाजार की प्रतिक्रिया नीतिगत पहलों पर निर्भर करेगी।
निफ्टी बैंक 400.60 अंक या 0.78 प्रतिशत बढक़र 51,633.60 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 47 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,104.90 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 32.35 अंक या 0.17 प्रतिशत बढक़र 18,765 पर था।
सेंसेक्स पैक में, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, इंडसइंड बैंक और अदाणी पोट्र्स टॉप गेनर्स रहे। एशियन पेंट्सए टीसीएस और रिलायंस टॉप लूजर्स रहे।



You may also like

Leave a Comment