Sunday, July 12, 2026 |
Home Breaking Newsनिचले स्तरों से रिकवरी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप में हुई खरीदारी

निचले स्तरों से रिकवरी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप में हुई खरीदारी

by Business Remedies
0 comments
Share market

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र में निचले स्तरों से बड़ी रिकवरी देखने को मिली और कारोबार के अंत में सेंसेक्स 77.26 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,373.75 और निफ्टी 34.10 अंक या 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,716.60 पर था। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 80,654 अंक का न्यूनतम स्तर छुआ और कारोबार के अंत तक इसमें करीब 600 अंक की रिकवरी देखने को मिली। वहीं, निफ्टी ने सत्र में 24,526 का न्यूनतम स्तर छुआ और कारोबार के अंत में 150 से अधिक अंक की रिकवरी दिखाई। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में मजबूत खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 355.55 अंक या 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,775.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 212.25 अंक या 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,095 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, एमएंडएम, इटरनल (जोमैटो), पावर ग्रिड, एचयूएल, बजाज फिनसर्व, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, एक्सिस बैंक और एसबीआई टॉप गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, इडसइंड बैंक, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप लूजर्स थे। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड, विनोद नायर ने कहा, “घरेलू बाजार लगातार कंसोलिडेशन के फेस में बना हुआ है। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने और टैरिफ वार को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं।” उन्होंने आगे कहा, “आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना, बेहतर जीएसटी कलेक्शन और अच्छे जीडीपी डेटा के कारण भारतीय शेयर बाजार मजबूत बने हुए हैं। आरबीआई एमपीसी की बैठक 4-6 जून के बीच प्रस्तावित है, जिसमें रेपो रेट की कटौती पर कोई फैसला लिया जा सकता है। नकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई थी। सुबह 9:30 पर सेंसेक्स 660 अंक या 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,790 और निफ्टी 204 अंक की गिरावट के साथ 24,546 पर था।



You may also like

Leave a Comment