Tuesday, June 30, 2026 |
Home Breaking Newsसेंसेक्स 1,131 अंक उछलकर हुआ बंद, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में हुई खरीदारी

सेंसेक्स 1,131 अंक उछलकर हुआ बंद, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में हुई खरीदारी

by Business Remedies
0 comments
share market

मुंबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा खरीदारी हुई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,131.31 अंक या 1.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,301.26 और निफ्टी 325.55 अंक या 1.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,834.30 पर था। बाजार में तेजी की वजह ऑटो और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी होना था। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.38 प्रतिशत और निफ्टी बैंक 1.99 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ। इसके अलावा आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल्टी, मेटल और एफएमसीजी समेत सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,055.10 अंक या 2.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,516.90 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 406.30 अंक या 2.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,374.70 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में जोमैटो, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, एनटीपीसी और टीसीएस टॉप गेनर्स थे। बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप गेनर्स थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,825 शेयर हरे निशान में, 1,210 शेयर लाल निशान में और 124 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। आशिका स्टॉक ब्रोकिंग में तकनीकी और डेरिवेटिव विश्लेषक, सुंदर केवट ने कहा कि अमेरिका में रिटेल बिक्री के उम्मीद से कमजोर आने के कारण ब्याज दरों के कम होने की संभावना को बल मिला है। इसके कारण वैश्विक बाजारों के साथ भारतीय बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है। भारतीय बाजारों की शुरुआत सकारात्मक हुई थी। सुबह करीब 9.27 बजे सेंसेक्स 448.91 अंक या 0.61 प्रतिशत बढ़कर 74,618.86 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 140.15 अंक या 0.62 प्रतिशत बढ़कर 22,648.90 पर था। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मार्च महीने में अब तक शुद्ध विक्रेता बने हुए हैं। उन्होंने सोमवार को 4,488.45 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 6,000.60 करोड़ रुपये का निवेश इक्विटी में किया।



You may also like

Leave a Comment