Tuesday, September 8, 2026 |
Home Educationसेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, भिवाड़ी ने अपना पहला स्थापना दिवस मनाया

सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, भिवाड़ी ने अपना पहला स्थापना दिवस मनाया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/भिवाड़ी
देश के प्रमुख शिक्षा संस्थानों में से एक सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल भिवाड़ी ने जोश एवं उल्लास के साथ अपना पहला स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर जयपुरिया ग्रुप के वाईस चेयरमैन श्रीवत्स जयपुरिया, प्रिंसिपल डॉ प्रीति ओझा तथा दिल्ली-एनसीआर एवं राजस्थान से कई गणमान्य दिग्गज मौजूद रहे।
स्कूल के भविष्य के लिए अपने दृष्टिकोण को साझा करते हुए तथा पूरे स्कूल समुदाय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्री श्रीवत्स जयपुरिया, वाईस चेयरमैन, जयपुरिया गु्रप ने कहा कि हमने आने वाले कल के लीडर्स के निर्माण के दृष्टिकोण के साथ इस संस्थान की स्थापना की। तकरीबन आठ दशकों से शिक्षा के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए हम हमेशा से सभी छात्रों के लिए उच्च गुणवत्ता की शिक्षा को सुलभ बनाने और सभी हितधारकों को उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने के लिए प्रयासरत रहे हैं। आने वाले समय में भी हम इन मूल्यों को बरकरार रखते हुए नई उंचाईयों तक पहुंचने के प्रयास जारी रखेंगे। सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, भिवाड़ी जयपुरिया के नेटवर्क का एक भाग है, जिसमें 6 राज्यों में 56 हजार स्कूल शामिल हैं, जो 2500 से अधिक शिक्षकों के साथ 47000 से अधिक छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। श्री जयपुरिया ने बुनियादी सुविधाओं एवं संचालन की उत्कृष्टता के बारे मे बताया, जो स्कूल की सफलता का आधार हैं। ‘‘हम लर्निंग के लिए अनुकूल वातावरण बनाने पर ध्यान देते हैं, जहां छात्र सुरक्षित महसूस करें, और सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित हों। इसके बाद सेठ एमआर जयपुरिया, भिवाड़ी की प्रिंसिपल डॉ प्रीति ओझा ने सभा को सम्बोधित करते हुए स्कूल की उपलब्धियों पर रोशनी डाली। साथ ही समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने की स्कूल की प्रतिबद्धता के बारे में भी बताया।
डॉ ओझा ने कहा कि हमारी यात्रा के दौरान हासिल की गई उपलब्धियां छात्रों के समग्र विकास एवं उत्कृष्टता के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाती हैं। जयपुरिया सहानुभूति, चिंतन एवं गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को सर्वोच्च स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। देश भर में हमारे छात्र शानदार परिणाम ला रहे हैं, बोर्ड परीक्षा में हमारे 99 फीसदी छात्रों ने फस्र्ट डिविजन हासिल की और नेशनल टॉपर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि भिवाड़ी के छात्र भी इसी तरह से सफलता हासिल करते हुए सर्वश्रेष्ठ स्तर के कॉलेजों और युनिवर्सिटियों में पहुचेंगे। उन्होंने बताया कि क्लासरूम और कैम्पस अब वातानुकुलित हैं, जिससे छात्रों के लिए पढऩा और अध्यापकों के लिए पढ़ाना और भी आरामदायक हो गया है। इस अवसर पर सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, भिवाड़ी ने आधुनिक प्रोग्रामों एंव क्लब्स का अनावरण किया, जिन्हें स्कूली छात्रों के समग्र विकास के लिए डिजाइन किया गया है। इस संदर्भ में हेरिटेज लिटरेचर एण्ड मॉडर्न आर्ट प्रोग्राम (लिबरेशन) का उद्देश्य छात्रों को रचनात्मकता एवं कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना है। साथ ही इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी उभरते एथलीट्स को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और एवं कोचिंग प्रदान करने के लिए तैयार है।
इसके अलावा आधुनिक टेक्नोलॉजी से युक्त स्टैम एवं एआई लैब्स विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, गणित एवं आर्टीफिशियल इंटेलीजेन्स में इनोवेशन और रचनात्मक विचार कौशल को बढ़ावा देती हैं। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, भिवाड़ी भारत के पहले स्कूलों में से एक होगा जो पिकलबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, लॉन टैनिस, बैडमिंटन और वॉलीबॉल के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करेगा। स्कूल में अन्य खेल सुविधाओं जैसे शूटिंग, तीरंदाजी और रॉक क्लाइम्बिंग की शुरूआत भी की जाएगी।



You may also like

Leave a Comment