Monday, July 13, 2026 |
Home Corporate WorldSensorise ने लोकोनव के इंडिया फ्लीट मैनेजमेंट बिजनेस का अधिग्रहण किया

Sensorise ने लोकोनव के इंडिया फ्लीट मैनेजमेंट बिजनेस का अधिग्रहण किया

स्मार्ट एवं सुरक्षित फ्लीट को सक्षम बनाने के लिए Eagle.ai का लॉन्च किया

by Business Remedies
0 comments
sensorise

बिजनेस रेमेडीज़/नई दिल्ली। भारत के अग्रणी एम2एम सेवा प्रदाता और आईओएस समाधान इनोवेटर सेंसराइज ने आज लोकोनव के इंडिया फ्लीट मैनेजमेन्ट बिजनेस का अधिग्रहण करने की घोषणा की है। यह अधिग्रहण लोकोनव के मान्यता प्राप्त एआई-पावर्ड टेलीमेटिक्स प्लेटफॉर्म से 10000 से अधिक उपभोक्ताओं और 1.5 लाख एक्टिव डिवाइस सब्सक्रिप्शन्स को सेंसराइज के इकोसिस्टम में ले आया है। इन उपभोक्ताओं में जाने-माने नाम जैसे हीरो, काइनेटिक ग्रीन, बी गॉस, डालमिया सीमेंट्स, सीएलएन, न्यूरॉन, ईस्टमैन, फ्राइट टाइगर, ज्योफास्ट एवं रेवफिन शामिल हैं। लोकोनव की क्षमताओं के साथ सेंसराइ? अब हार्डवेयर आधारित टेलीमेटिक्स, डीप एनालिटक्स एवं प्रमाणित आईओटी कनेक्टिविटी इन्फ्रास्ट्रक्चर का शक्तिशाली संयोजन प्रदान करता है, जो भारत के सबसे व्यापक स्मार्ट मोबिलिटी स्टैक्स में से एक का निर्माण करता है।

यह इंटीग्रेशन इन आधुनिक फीचर्स के साथ फ्लीट मैनेजमेन्ट का एकीकृत और इंटेलीजेन्ट अनुभव प्रदान करेगा।
> रियल टाईम असेट ट्रैकिंग और ऑटोमेटेड ट्रिप मैनेजमेन्ट
> एआई पावर्ड एनालिटिक्स और परफोर्मेन्स रिपोर्टिंग
> प्रेडिक्टिव एलर्ट औैर एनोमली डिटेक्शन
> ड्राइवर के व्यवहार पर निगरानी और सुरक्षा की स्कोरिंग
> डिवाइस-एग्नॉस्टिक कम्पेटिबिलिटी और सहज सिस्टम इंटीग्रेशन

सेंसराइज ने आज एआई-पावर्ड मोबिलिटी इंटेलीजेन्स प्लेटफॉर्म के लॉन्च की घोषणा भी की है, जिसे फ्लीट सुरक्षा, अनुपालन एवं संचालन के परफोर्मेन्स को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस प्लेटफॉर्म का अनावरण डॉ चन्द्र शेखर पेम्मासानी, माननीय राज्य संचार मंत्री, भारत सरकार द्वारा इंडियन मोबाइल कॉन्ग्रेस 2025 के दौरान किया गया, जो एशिया में टेलीकॉम और टेक्नोलॉजी का अग्रणी आयोजन है। यह प्लेटफॉर्म आधुनिक आर्टीफिशियल इंटेलीजेन्स और मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का उपयोग कर रियल-टाईम व्हीकल और ड्राइवर डेटा को कार्ययोग्य रूझानों में बदल देता है- इस तरह यह पूर्वानुमानित निर्णय निर्धारण और सक्रिय फ्लीट मैनेजमेन्ट को आसान बनाता है।

इस अवसर पर कर्न नागपाल, प्रेजीडेन्ट, सेंसराइज स्मार्ट सोल्युशन्स प्रा. लिमिटेड और रोजमर्टा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने कहा कि ऑटोमोटिव एवं मोबिलिटी सेक्टर तेजी से विकसित हो रहे हैं, इस बीच आईओटी और एआई पावर्ड इनोवेशन- फ्लीट के संचालन में बदलाव लाकर स्थायित्व, सुरक्षा एवं संचालन की प्रभाविता को सुनिश्चित कर रहे हैं। Eagle.ai के लॉन्च के साथ, हम एआई एवं एमएल-पावर्ड एनालिटिक्स के जरिए फ्लीट मैनेजमेन्ट में बदलाव ला रहे हैं, ताकि संचालन को अधिक स्मार्ट, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाया जा सके। यह पहल आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सेंसराइज के लिए गर्व की बात है कि इसे स्वदेशी मोबिलिटी तकनीकों की डिजाइनिंग, निर्माण एवं पैमाना बढ़ाकर मेक इन इंडिया विजन में योगदान देने का मौका मिला है, जो न सिर्फ भारत बल्कि विश्वस्तरीय बाजारों को भी सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार है। भारतीय इनोवेशन को दुनिया को निर्यात कर, हमारा लक्ष्य भारत को इंटेलीजेन्ट, सुरक्षा एवं स्थायी मोबिलिटी समाधानों के हब के रूप में स्थापित करना है।’

Eagle.ai के साथ हम इंटेलीजेन्ट मोबिलिटी के अगले दौर में प्रवेश कर रहे हैं’ विजय विवेक कामथ, सीईओ, सेंसराइज ने कहा। यह प्लेटफॉर्म फ्लीट ऑपरेटर्स को रिएक्टिव मॉनिटरिंग से सक्रिय डेटा-उन्मुख निर्णय निर्धारण की ओर ले जाता है- और दर्शाता है कि कैसे एक कनेक्टेड दुनिया में फ्लीट का संचालन होता है।

Eagle.ai के मुख्य फीचर्स हैं

  • एआई-उन्मुख एनोमली डिटेक्शन: जो ड्राइविंग के असुरक्षित व्यवहार, अनुपालन में उल्लंघन और संचालन के जोखिम को पहचान लेता है।
  • स्मार्ट फ्लीट विजिबिलिटी: वाहनों, ड्राइवरों और असेट्स के लिए एकीकृत डैशबोर्ड व्यू
  • सक्रिय अनुपालन: सुरक्षा एवं विनियामक अनुपालन के लिए रियल टाईम एलर्ट
  • मॉड्युलर इंटीग्रेशन: जो मौजूदा आईओटी एवं टेलीमेटिक्स सिस्टम के साथ सहजता से काम करता है।

श्रीधर गुप्ता, सह-संस्थापक, लोकोनव ने इस विकास पर बात करते हुए कहा कि यह कदम लोकोनव के लिए विकास का नया चरण है। हमें विश्वास है कि हमारे फ्लीट मैनेजमेन्ट बि?नेस को सेंसराइज में लाने से, न सिर्फ सेंसराइज के विश्वस्तरीय टेल्को-एग्नॉस्टिक कनेक्टिविटी समाधानों का फायदा होगा, बल्कि इसकी व्यापक राष्ट्रव्यापी पहुंच एवं सपोर्ट नेटवर्क का लाभ भी उठाया जा सकेगा। यह अधिग्रहण हमें अपनी विश्वस्तरीय विकास योजनाओं पर फोकस करने में सक्षम बनाएगा, साथ ही सुनिश्चित करेगा कि हमारे भारतीय उपभोक्ताओं को सर्वोच्च मानकों की सेवा और टेक्नोलॉजी का लाभ मिले।

उपलब्धियां: लोकोनव के इंडिया फ्लीट मैनेजमेन्ट कारोबार के अधिग्रहण और म्ंहसमण्ंप के लॉन्च- के साथ सेंसराइज भारत को कनेक्टेड, इंटेलीजेन्ट एवं सस्टेनेबल मोबिलिटी की ओर अग्रसर करने के लिए तैयार है। कंपनी के विस्तारित समाधान दोपहिया, चार-पहिया, ईवी एवं कमर्शियल वाहनों सहित फ्लीट की विभिन्न श्रेणियों को सेवाएं प्रदान करेंगे तथा सभी सेगमेन्ट्स में अनुकूलित परफोर्मेन्स, अनुपालन और सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे।



You may also like

Leave a Comment