Tuesday, July 14, 2026 |
Home Banking and Insuranceएसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 24-25 की पहली तिमाही में 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 24-25 की पहली तिमाही में 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
भारत की अग्रणी साधारण बीमा कंपनियों में से एक, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 24-25 की पहली तिमाही में 32त्न की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है, जिसके परिणामस्वरूप सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम (जीडीपी) 2,603 करोड़ रुपये रहा। यह वृद्धि दर इसी अवधि के लिए उद्योग के औसत के मुकाबले काफी अधिक है, जो एसबीआई जनरल की मजबूत बाजार स्थिति और विकास पथ को रेखांकित करता है।
कंपनी का प्रभावशाली प्रदर्शन प्रमुख वित्तीय मापदंडों में स्पष्ट के होता है। समीक्षाधीन अवधि में कर पूर्व लाभ (पीबीटी) 244 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 23-24 पहली तिमाही की तुलना में 159 प्रतिशत की वृद्धि है। सॉल्वेंसी अनुपात 2.21 रहा, जो विनियामक आवश्यकता से काफी ऊपर है और वित्तीय स्थिरता दर्शाता है। एसबीआई जनरल ने निजी बीमा क्षेत्र में अपनी पैठ और बढ़ाई है। कंपनी ने निजी खिलाडिय़ों (एसएएचआई सहित) के बीच 5.41 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी हासिल की है, जो पिछले साल की समान अवधि में दर्ज 4.82 प्रतिशत के मुकाबले अधिक है, जबकि मल्टीलाइन निजी बीमा कंपनियों (एसएएचआई को छोडक़र) के बीच हमारी बाजार हिस्सेदारी वित्त वर्ष ’25 की पहली तिमाही में 6.54 प्रतिशत रही।
वित्त वर्ष 24-25 की पहली तिमाही में, कंपनी की वृद्धि को मुख्य रूप से मोटर, आग और व्यक्तिगत दुर्घटना खंडों में मजबूत प्रदर्शन से बल मिला। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ, नवीन चंद्र झा ने कंपनी के प्रदर्शन पर अपनी टिप्पणी में कहा कि हमें वित्त वर्ष 24-25 की पहली तिमाही के दौरान 32 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो हमारी मजबूत व्यावसायिक रणनीति और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है। हमारे परिणाम हितधारकों के लिए स्थायी और लाभदायक वृद्धि के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। हम अपनी वृद्धि की गति को बनाए रखने और नवोन्मेषी, ग्राहक-केंद्रित बीमा समाधानों के जरिये अपने हितधारकों को मूल्य प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। नवोन्मेष और डिजिटल विस्तार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करती है कि हम अपने ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा कर सकें। पहली तिमाही में हमारा शानदार प्रदर्शन पूरे वित्त वर्ष 24-25 में निरंतर विकास की बुनियाद बनेगा। हम बीमा की पैठ बढ़ाने के लिए अपने व्यापक वितरण नेटवर्क और रणनीतिक साझेदारी का लाभ उठाएंगे, जो 2047 तक सभी के लिए बीमा के आईआरडीएआई के दृष्टिकोण के अनुरूप है। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस अपने विविधीकृत उत्पाद पोर्टफोलियो और व्यापक वितरण नेटवर्क को
आगे बढ़ाते हुए आने वाली तिमाहियों में निरंतर वृद्धि और बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर रही है।

 



You may also like

Leave a Comment