बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
भारत की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में से एक SBI General Insurance ने एक नई पॉलिसी ‘एसबीआईजी हेल्थ सुपर टॉप-अप’ लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक हेल्थ बीमा टॉप-अप प्लान है, जिसे बुनियादी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के साथ किफायती विकल्प के रूप में डिजाइन किया गया है। यह प्रॉडक्ट बीमा चाहने वाले लोगों को अपनी मौजूदा स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी को और बढ़ाने के लिए विकल्प प्रदान करता है, भले ही वह पॉलिसी कॉर्पोरेट हो या व्यक्तिगत। यह ग्राहकों को अपनी विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप कवरेज को अपने अनुकूल करने में सक्षम बनाता है, जिससे एक सुविधाजनक और परेशानी मुक्त अनुभव सुनिश्चित होता है।
देश में जीवनशैली संबंधी बीमारियों के बढऩे और चिकित्सा से संबंधित लागत में लगभग 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने के साथ, अप्रत्याशित चिकित्सा आपात स्थितियों को प्रभावी ढंग से मैनेज करने के लिए पर्याप्त कवरेज होना अनिवार्य है। आमतौर पर मानक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के माध्यम से यह संभव नहीं हो पाता है।
‘एसबीआईजी हेल्थ सुपर टॉप-अप’ पॉलिसी के जरिये लोगों को यह भरोसा मिलता है कि वे किसी भी अप्रत्याशित चिकित्सा स्थिति का बड़ी आसानी के साथ सामना कर सकते हैं। इस योजना में कवरेज की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है, जिसमें 5 लाख से लेकर 4 करोड़ तक की बीमा राशि वाली दो योजनाएं शामिल हैं। पॉलिसी के तहत, दावा तब देय होता है जब आपका प्राथमिक स्वास्थ्य बीमा कवरेज समाप्त हो जाता है या जब खर्च कटौती योग्य राशि से अधिक हो जाता है। यह अतिरिक्त कवरेज की आवश्यकता वाले ग्रुप हेल्थ या रिटेल हेल्थ ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करता है, साथ ही अपर्याप्त या बिना बीमा वाले शहरी और अर्ध-शहरी आबादी को भी पूरा करता है। इसके अतिरिक्त, यह पॉलिसी उच्च-नेट-वर्थ व्यक्तियों (एचएनआई) या व्यापक बीमा कवरेज चाहने वाले परिवारों की जरूरतों को पूरा करती है।
एसबीआईजी हेल्थ सुपर टॉप-अप में अनेक उल्लेखनीय लाभ दिए गए हैं, जिनमें ये शामिल हैं-
फ्लेक्सिबल वार्षिक एग्रीगेटेड डिडक्टिबल और लॉन्ग-टर्म एग्रीगेटेड डिडक्टिबल विकल्प।
5 लाख से 4 करोड़ तक की बीमित राशि और 2 लाख से 2 करोड़ तक के डिडक्टिबल विकल्प।
संचयी बोनस (सीबी) दावे के मामले में सीबी में कोई कटौती नहीं।
संबंधित या असंबंधित बीमारी/ चोट के लिए असीमित रिस्टोर।
प्रतीक्षा अवधि को कम करने का विकल्प।
ग्लोबल कवर।
3 साल तक के दीर्घकालिक पॉलिसी विकल्प।
18-35 वर्ष की आयु के व्यक्तियों के लिए 3,377 रुपये से शुरू होने वाले प्रतिस्पर्धी प्रीमियम।
नई पॉलिसी के बारे में SBI General Insurance के चीफ प्रॉडक्ट और मार्केटिंग ऑफिसर सुब्रमण्यम ब्रह्मजोसुला ने कहा, कि चिकित्सा उपचारों की बढ़ती लागत और जीवनशैली से संबंधित बीमारियों के बढ़ते प्रचलन के साथ, व्यापक स्वास्थ्य कवरेज होना अब एक विलासिता नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। एसबीआई जनरल में, हम हमेशा ग्राहकों को ऐसे सरल और किफायती जोखिम सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने में सबसे आगे रहे हैं जो ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करते हैं। ‘एसबीआईजी हेल्थ सुपर टॉप-अप’ बीमा पॉलिसी, उन ग्राहकों के लाभ के लिए है जो अपनी मौजूदा बीमा योजना को उचित प्रीमियम दर पर टॉप-अप करना चाहते हैं। यह पॉलिसी व्यक्तियों और परिवारों की विविध जरूरतोंं को पूरा करने के लिए तैयार की गई है, जो अप्रत्याशित चिकित्सा आपात स्थितियों के दौरान मन की शांति और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है।

